नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस समय क्रिकेट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। धनश्री वर्मा के साथ उनकी तलाक की खबरों ने काफी तूल पकड़ा था। फिर उनका नाम RJ महावश के साथ जोड़ा जाने लगा। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया। इसी वजह से दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा। हाल ही में ऐसी खबर आई है कि युजवेद्र चहल ने मुम्बई के अंधेरी वेस्ट में एक फ्लेट किराए पर लिया है, जिसका रेंट 3 लाख रुपये महीना बताया जा रहा है। इसका एरिया 1399 स्क्वॉयर फीट का है।
3 लाख रुपये महीना है फ्लैट का किराया
युजवेंद्र चहल ने मुंबई में रहने के लिए पूर्व मिस वर्ल्ड इंडिया रह चुकी नताशा सूरी का अपार्टमेंट 3 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर लिया है। इसके लिए उन्होंने 4 फरवरी 2025 को एग्रीमेंट साइन किया था। नताशा सूरी के अपार्टमेंट को किराए पर लेने के लिए चहल ने 10 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी भी जमा की है। फिलहाल दोनों के बीच ये एग्रीमेंट 2 साल का हुआ है। रेंटल एग्रीमेंट में एक साल बाद 5 फीसद किराए में बढ़ोत्तरी की भी बात है। युजवेंद्र चहल ने जो अपार्टमेंट किराए पर लिया है, वो अंधेरी वेस्ट में है और उसका एरिया 1399 स्क्वॉयर फीट का है।
चहल ने मुंबई में अब क्यों लिया फ्लैट ?
हालांकि, ये बात समझ से परे है कि जिस बात को धनश्री के साथ तलाक की वजह माना गया, चहल उसे ही करते क्यों दिखे? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चहल औन धनश्री का तलाक मुंबई में रहने और ना रहने के सवाल पर ही हुआ था। धनश्री ये चाहती थीं कि वो मुंबई में रहें। मगर चहल की तब दलील थी कि वो हरियाणा से बाहर शिफ्ट नहीं होना चाहते, ताकि अपने माता-पिता के साथ रह सकें।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
चहल के नए आशियाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही यूजर्स तरह- तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा है जब बीवी ने बोला था मुंबई में शिफ्ट हो जाओ तब हरियाणा में रहना था। दूसरे यूजर ने लिखा, लड़की का चक्कर बाबू भैया। एक अन्य यूजर ने लिखा है, जब धनश्री वर्मा ने मुंबई शिफ्ट होने को कहा तब घर नहीं लिया तो अब क्यों? वहीं एक और यूजर ने लिखा है इसका मतलब मुंबई मूव होने वाली बात फर्जी थी डिवोर्स का रीजन कुछ और ही था।