Advertisment

स्पिनर Yajuvendra Chahal की 'नई गुगली' कौन है?

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान यजुवेंद्र चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। अब उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है। 

author-image
Pratiksha Parashar
chahal with rj mahwash
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करके इतिहास रच दिया। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर भारतीय खिलाड़ी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा की जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल। दरअसल, क्रिकेट मैच के दौरान यजुवेंद्र चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। अब उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है। 

यह भी पढ़ें: चैंप‍ियंस ट्रॉफी जीतने पर 'Gautam Adani' ने कहा, 'शानदार, दमदार'

चहल के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन है?

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में यजुवेंद्र चहल के साथ मौजूद मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि आरजे महवाश हैं। आरजे महवाश का नाम पहले भी यजुवेंद्र चहल के साथ जुड़ चुका है। महवाश को चहल के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनके और चहल के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। हालांकि, तब आरजे महवाश ने इस पर सफाई दी थी और कहा था कि वे और चहल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब दुबई स्टेडियम में दोनों को एक बार फिर एकसाथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मिस्ट्री गर्ल के साथ क्रिकेट मैच देखते नजर आये चहल

चैंपियंस ट्रॉफी में यजुवेंद्र चहल प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। वे लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान दुबई क्रिकेट स्टेडियम में यजुवेंद्र चहल को देखा गया। चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

Advertisment

यह भी पढ़ें: IND vs NZ : भारत की जीत में ROKO नहीं हर खिलाड़ी ने निभाई अहम भूमिका

सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं आरजे महविश

आरजे महवाश दिल्ली में एक रेडियो जॉकी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। आरजे महवाश कंटेंट क्रिएटर भी हैं और अक्सर कॉमेडी वीडियो पोस्ट करती हैं। सोशल मीडिया पर आरजे महविश की अच्छी फैन फॉलोइंग है।

चहल और धनश्री का डिवोर्स

आपको बता दें कि क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में चहल का पत्नी धनश्री वर्मा के साथ डिवोर्स हुआ है। डिवोर्स की वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। दोनों का रिश्ता टूटने की खबरें लंबे समय से सामने आ रहीं थीं, लेकिन अब धनश्री और चहल तलाक ले चुके हैं। डिवोर्स के कुछ दिन बाद ही चहल के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: मैच के बाद Virat Kohli ने Anushka Sharma पर लुटाया प्‍यार, फैंस के धड़क उठे दिल

Advertisment
Advertisment