Advertisment

क्रिकेटर युवराज सिंह की बहन Indian Team में सलेक्‍ट, इसी महीने एशिया पैसफिक कप में लेंगी भाग

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की सौतेली बहन अमरजोत कौर का चयन भारतीय पैडल टीम में हुआ है। वे अगस्त 2025 में मलेशिया में होने वाले एशिया पैसिफिक पैडल कप (APPC 2025) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

author-image
Suraj Kumar
padel sport yuvraj singh sister
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बहन अमरजोत कौर उर्फ एमी बुंदेल  का चयन भारतीय पैडल टीम के लिए हुआ है। अमरजोत इसी साल अगस्‍त में मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एशिया पैसफिक पैडल कप (APPC 2025) में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारत की पैडल टीम अगस्‍त 2025 में मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले एशिया पैसफिक पैडल कप (APPC 2025) में भाग लेगी। अमरजोत ने इस टूर्नामेंट को अपने लिए बड़ा मौका बताया। 

अमरजोत के साथ मिशन APPC 2025 के लिए तैयार टीम इंडिया

टीम इंडिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन लेकर उतर रही है। खिलाड़ी तेज रैलियों, दमदार सर्व और सटीक स्मैश के लिए पहचाने जाते हैं। आयोजकों के अनुसार, APPC 2025 एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पैडल टूर्नामेंट है, जिसमें कई शीर्ष देशों की टीमें भाग लेंगी। अब सबकी निगाहें अमरजोत कौर और उनकी टीम पर टिकी हैं, जो कुआलालंपुर के कोर्ट पर अपनी रणनीति, ताकत और जोश से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही, युवराज सिंह के फैंस भी अमरजोत से खास उम्मीदें लगाए बैठे हैं।

युवराज सिंह की सौतेली बहन हैं अमरजोत 

अमरजोत कौर क्रिकेटर युवराज सिंह की सौतेली बहन हैं। वह योगराज की दूसरी पत्‍नी जाबी अभिनेत्री नीना बुंदेल की बेटी हैं। अमरजोत फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। वे टेनिस में अपने करियर को बनाने को लेकर अग्रसर हैं। उनके परिवार में उनके सगे भाई विक्‍टर सिंह के अलावा सौतेले भाई युवराज सिंह और जोरावर सिंह भी हैं। वे अपनी मां की तरह ही काफी ग्‍लैमरस हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से पोप्‍यूलर हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके साढ़े 32,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

क्या है पैडल खेल और क्यों हो रहा है यह तेजी से लोकप्रिय?

पैडल (Padel) एक रोमांचक रैकेट खेल है, जिसे टेनिस और स्क्वैश का संयोजन माना जाता है। यह आमतौर पर डबल्स फॉर्मेट में खेला जाता है और इसका कोर्ट टेनिस कोर्ट से छोटा होता है (20x10 मीटर), चारों ओर से कांच और जाली की दीवारों से घिरा होता है। इन दीवारों का उपयोग खेल के दौरान स्क्वैश की तरह किया जाता है, जिससे रैली और रोमांच बढ़ता है। पैडल रैकेट छोटा, स्ट्रिंग-रहित और छिद्रों वाला होता है, जबकि गेंद टेनिस जैसी लेकिन कम प्रेशर वाली होती है – जिससे खेल तेज और कंट्रोल्ड बना रहता है। इस खेल की शुरुआत 1969 में मैक्सिको से हुई थी, लेकिन अब यह स्पेन, अर्जेंटीना, यूएई और कई यूरोपीय देशों में बेहद लोकप्रिय है। भारत में भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और पंजाब जैसे शहरों में पैडल कोर्ट्स की संख्या में इजाफा हो रहा है और यह खेल धीरे-धीरे युवाओं की पसंद बनता जा रहा है

Padel Sport | Asia Pacific Padel Cup 

Asia Pacific Padel Cup Padel Sport
Advertisment
Advertisment