Advertisment

क्‍या है नया खेल 'paddle' ? कपिल देव ने की तारीफ, बोले- भारत में होगा बहुत लोकप्रिय

मुंबई में चल रही मेटियोरा डेवलपर्स वर्ल्ड पैडल लीग में दिग्गज कपिल देव ने हिस्सा लेकर पैडल खेल की सराहना की। उन्होंने इसे अनोखा, चुनौतीपूर्ण और युवाओं के लिए अवसरों से भरा बताया।

author-image
Suraj Kumar
kapil dev on world paddle league
Listen to this article
00:00/ 00:00

गोरेगांव,आईएएनएस। मुंबई के नेस्को में आइकोनिक स्पोर्ट्स एंड इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत और मैसूर द्वारा संचालित मेटियोरा डेवलपर्स वर्ल्ड पैडल लीग जारी है। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते खेल पैडल को समर्थन देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां यहां पहुंच रही हैं। क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव भी कोर्ट पर चल रहे रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए शामिल हुए। 

इस लीग में खिलाड़ी खुद को निखार रहे- कपिल देव 

कपिल देव ने कहा, "सबसे पहले, मैं सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया, हम उनके लिए बहुत आभारी हैं।" कपिल देव ने पैडल लीग को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टीवी पर मैच देखने से सब कुछ आसान लगता है, लेकिन यहां आकर देखना एकदम अलग अनुभव है और वास्तविकता कहीं अधिक मुश्किल है। यहां हैंड-आई कॉर्डिनेशन का बेजोड़ खेल देखने के लिए मिलता है। कपिल देव ने कहा कि यह गेम भारत में अभी नया है। पैडल लीग ने इसे एक ऐसा मंच दिया है जिसकी इस खेल को दरकार थी। यहां आकर युवा प्रतिभा खुद को निखार सकती हैं और व्यक्त कर सकती हैं। कपिल देव ने इस गेम के एक दिन भारत में भी बहुत लोकप्रिय होने की उम्मीद जताई।

''पैडल एक अनोखा और थोड़ा अलग खेल''  

उन्होंने कहा, "पैडल एक अनोखा और थोड़ा अलग खेल है। मैंने कुछ मुकाबले टीवी पर देखे हैं, लेकिन जब मैदान पर आकर इसे देखा तो इसका अनुभव अलग ही रहा। यह खेल देखने में तो सरल लगता है, पर इसके खेलने की कठिनाई अपार है। भारतीयों के लिए यह खेल नया है, पर मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह खेल लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश में इसकी तेजी से ख्याति बढ़ेगी।"

भारत-पाक को लेकर नहीं दिया कोई बयान 

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले आयोजित करने को लेकर हरभजन सिंह ने कहा था कि "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।" इस पर जब उनसे पूछा गया तो कपिल देव ने बताया कि यह हरभजन सिंह का व्यक्तिगत विचार है और उन्हें इस विषय में अधिक जानकारी नहीं है। कपिल देव ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना के बाद हुए बड़े हादसे पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हादसे पर मैं बहुत दुख जताता हूं। ऐसे हादसे नहीं होने चाहिए, लेकिन जल्द से जल्द वहां सरकार काम कर रही है, लोगों को बचा रही है।"

पैडल खेल के बारे में .. 

Advertisment

पैडल स्पोर्ट्स एक तेज और रोमांचक रैकेट खेल है, जो टेनिस और स्क्वैश का मिश्रण है। इसे आमतौर पर डबल्स (2 बनाम 2) में खेला जाता है और इसका कोर्ट चारों तरफ से कांच या जालीदार दीवारों से घिरा होता है, जिनका इस्तेमाल खेल के दौरान बॉल को रिबाउंड करने में किया जाता है। पैडल में रैकेट ठोस और बिना तारों का होता है, और गेंद टेनिस जैसी लेकिन कम प्रेशर वाली होती है। यह खेल न केवल तकनीक और तेजी की मांग करता है, बल्कि रणनीति और टीमवर्क भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। पैडल स्पोर्ट्स आज दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, खासकर यूरोप, लैटिन अमेरिका और खाड़ी देशों में।

Kapil Dev | trending | trending news

trending news trending Kapil Dev
Advertisment
Advertisment