/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/19/vikram-12-2025-06-19-14-57-57.png)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: लंदन में आयोजित विश्व टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप में भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ब्लिट्ज सेमीफाइनल के दूसरे चरण में दुनिया की नंबर 1 महिला खिलाड़ी होउ यिफान को हराकर सबको चौंका दिया। इस अभूतपूर्व जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिव्या को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके आत्मविश्वास की सराहना की।
नंबर 1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराया
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को हार्दिक बधाई। उनकी यह सफलता उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा का प्रमाण है। उनकी उपलब्धि देश के लाखों युवा शतरंज खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
Advertisment
"Congratulations to Divya Deshmukh on defeating the World No. 1, Hou Yifan in the 2nd leg of Blitz semifinal at the World Team Blitz Championships, London. Her success highlights her grit and determination. It also inspires many upcoming chess players. Best wishes for her future… pic.twitter.com/e0FkqAr3zw
— Press Trust of India (@PTI_News) June 19, 2025
दिव्या की जीत क्यों है खास?
होउ यिफान विश्व की सबसे मजबूत महिला ग्रैंडमास्टर्स में से एक हैं और लंबे समय से महिला शतरंज की नंबर 1 खिलाड़ी बनी हुई हैं। दिव्या देशमुख जो कि भारत की युवा प्रतिभा ने उन्हें ब्लिट्ज फॉर्मेट में हराकर न सिर्फ भारत का नाम रोशन किया, बल्कि महिला शतरंज की दुनिया में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। यह जीत न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारत के शतरंज क्षेत्र में बढ़ते वर्चस्व का संकेत भी देती है।
Advertisment
शतरंज में भारत की बढ़ती ताकत
दिव्या देशमुख जैसी युवा खिलाड़ियों की बदौलत भारत आज वैश्विकशतरंज मानचित्र पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। बीते वर्षों में प्रज्ञानानंद, गोनीश गोपीनाथ और आर वैषाली जैसे नाम भी तेजी से उभरे हैं। अब दिव्या की यह जीत इस सिलसिले को और मजबूत करती है। pm modi Divya Deshmukh
Advertisment