Advertisment

Dubai Capitals ने जीता ILT20 का खिताब, Desert Vipers का टूटा ख्वाब

दुबई कैपिटल्स ने इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT 2025) अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर को हराया। रोवमैन पॉवेल और सिकंदर रजा ने दुबई कैपिटल्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

author-image
Manish Tilokani
ROVMAN POWELL AND SIKANDER RAZA
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

ईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर को हराकर 2025 इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT 2025) का खिताब जीत लिया है। दुबई की टीम ने आखिरी ओवर में खिताबी मुकाबला जीता। टीम ने 4 गेंदें शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में दुबई कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी डेजर्ट वाइपर ने 20 ओवर में 189/5 रन बनाए थे। डेजर्ट वाइपर की तरफ से मैक्स होल्डन ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। इस दौरान दुबई कैपिटल्स के लिए ओबेद मैककॉय ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। 

डेजर्ट वाइपर्स को नहीं मिली थी अच्छी शुरुआत  

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेजर्ट वाइपर्स की शुरुआत उतनी अच्छी रही नहीं। टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और एलेक्स हेल्स सिर्फ 5-5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेन लॉरेंस भी कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 10 ही रन बना सके। इसके बाद मैक्स होल्डेन और कप्तान सैम करन ने पारी को संभाला।बू धाबी, वा

Advertisment

मैक्स होल्डेन और सैम करन ने डेजर्ट वाइपर्स को संभाला

मैक्स होल्डेन और सैम करन की साझेदारी ने ताश के पत्तों की तरह ढह रहीं डेजर्ट वाइपर्स को संभाला। मैक्स होल्डेन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेंद पर 12 चौके की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान सैम करन ने उनका बखूबी साथ निभाया। सैम ने 33 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान ने भी 13 गेंद पर 27 रनों की पारी खेली।

रोवमैन पॉवेल और सिकंदर रजा ने दुबई कैपिटल्स को बनाया चैंपियन

Advertisment

टारगेट का पीछा करने उतरी दुबई कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 39 गेंद पर 43 रन बनाए। हालांकि टीम का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा। डेविड वॉर्नर 4, गुलबदीन नईब 5 और कप्तान सैम बिलिंग्स सिर्फ 6 रन ही बना सके। इसके बाद रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभाला। वो तूफानी बल्लेबाजी करते रहें और अकेले दम पर मैच को आखिर तक लेकर गए। पॉवेल ने 38 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ऐसा लगा कि मैच दुबई कैपिटल्स के हाथ से फिसल सकता है लेकिन सिकंदर रजा ने जबरदस्त कैमियो पारी खेल दुबई केपिटल्स को चैंपियन बना दिया। उन्होंने 12 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। 

Sports News
Advertisment
Advertisment