नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Rinku Singh Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से शादी करने जा रहे हैं। प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है, लेकिन दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हैं।
कैसे हुई रिंकू और प्रिया की मुलाकात?
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मुलाकात का किस्सा दिलचस्प है। सांसद प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई थी। उनका कहना है कि रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन शादी के लिए परिजनों की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिए राजी हैं।
ये भी पढ़ें: देशभर से दिल्ली AIIMS आने वाले मरीजों को मिलें सुविधाएं, राहुल की नड्डा को चिट्ठी
कब होगी शादी और सगाई?
सूत्रों के मुताबिक, रिंकू और प्रिया के परिवार अलीगढ़ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले थे। इस दौरान शगुन देकर दोनों का रिश्ता पक्का किया गया। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज के मुताबिक, संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, रिंकू और प्रिया की सगाई लखनऊ में होगी।
अब प्रिया के पिता के बयान ने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। दरअसल, जब शुरुआत में सोशल मीडिया पर सगाई की खबरें आईं तो उनके पिता ने पहले रिश्ते से इनकार किया था, जिसके बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था।
कौन हैं रिंकू सिंह और प्रिया सरोज?
रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के चर्चित क्रिकेटर हैं। वे आने वाले दिनों में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। आपको बता दें कि प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली हैं। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। प्रिया जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं थीं। वे सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Caste Census : 'जातिगत गणना नहीं, क्रेडिट देने से डर लगता है', Rahul Gandhi के बदले मिजाज की वजह कहीं Lalu तो नहीं