Advertisment

Neeraj Chopra Classic में दिखेगा एंडरसन पीटर्स और जूलियस येगो का जलवा, 5 जुलाई से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 बेंगलुरु में 5 जुलाई को आयोजित होगा, जिसमें ओलंपिक और विश्व चैंपियन खिलाड़ी जैसे एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो और नीरज चोपड़ा हिस्सा लेंगे।

author-image
Suraj Kumar
Neeraj chopra classic
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बेंगलुरु, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।  नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025’ का आयोजन बेंगलुरु में होने वाला है और इसमें कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और दो बार विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता केन्या के जूलियस येगो भी भाग लेंगे। 

Advertisment

देश ओ दुनिया के तमाम खिलाड़ी लेंगे भाग 

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और 2023 के विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा इस प्रतियोगिता के मुख्य खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा किशोर जेना, रोहित यादव, सचिन यादव और साहिल सिलवाल भी टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। इस प्रतियोगिता में अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, ब्राजील के लुईस मौरिसियो दा सिल्वा, जर्मनी के थॉमस रोहलर और श्रीलंका के रुमेश पथिरेज जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

5 जुलाई से शुरु होगा टूर्नामेंट 

Advertisment

यह टूर्नामेंट 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होगा। इसे पहले 24 मई को होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इसे बाद में किया गया। नीरज चोपड़ा क्लासिक भारत की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता है। यह टूर्नामेंट जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित हो रही है।

 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट 

यह मुकाबला विश्व एथलेटिक्स की ‘ए’ श्रेणी में आता है और खिलाड़ियों को इसके रैंकिंग पॉइंट्स मिलेंगे। यह प्रतियोगिता टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट भी है, हालांकि नीरज चोपड़ा(neeraj chopra) पहले ही वहां खेलने के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। पहले यह आयोजन हरियाणा के पंचकूला में होना था, लेकिन फ्लडलाइट की समस्या की वजह से इसे बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया गया।

Advertisment

Doha Diamond League में नीरज चोपड़ा ने बनाया था नेशनल रिकॉर्ड  

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 16 मई को Doha Diamond League में एक नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्‍होंने इस प्रतियोगिता में 90.23 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर का बैरियर पार कर नेशनल रिकॉर्ड बना दिया।    

neeraj chopra
Advertisment
Advertisment