Advertisment

Neeraj Chopra ने जीता एनसी क्लासिक का खिताब, इतने मीटर दूर फेंका भाला

बेंगलुरु में आयोजित 'नीरज चोपड़ा क्‍लासिक' टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा ने पहले स्‍थान पर रहकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। उन्‍होंने 86.18 मीटर की दूरी पर भाला फेंका।

author-image
Suraj Kumar
Untitled design (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। नीरज चोपड़ा ने एनी क्लासिक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में जीत हासिल की। उन्होंने इस नए टूर्नामेंट में 86.18 मीटर का शानदार थ्रो किया। नीरज के अलावा, इस टूर्नामेंट में भारत के चार और एथलीट्स ने भी भाग लिया, जिनमें सचिन यादव, साहिल सिलवाल, रोहित यादव और यशवीर सिंह शामिल थे।

Advertisment

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल हुआ

जब नीरज ने अपना पहला थ्रो करने के लिए मैदान में कदम रखा, तो दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें चीयर किया, जिससे माहौल रोमांच से भर गया। हालांकि, उनकी शुरुआत थोड़ी खराब रही क्योंकि उनका पहला थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 82.99 मीटर का थ्रो किया, जिससे वह लीड में आ गए। फिर, तीसरे थ्रो में नीरज ने 86.18 मीटर का थ्रो फेंका और अपनी स्थिति मजबूत की।

Advertisment

केन्‍या के जूलियस दूसरे स्‍थान पर रहे

इसके बाद उनका चौथा थ्रो भी फाउल हो गया, लेकिन उन्होंने पांचवें थ्रो में 84.07 मीटर की दूरी तय की। उनका आखिरी थ्रो 82.22 मीटर का रहा। इस दौरान, कोई और एथलीट नीरज से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका। केन्या के जूलियस येगो ने 84.51 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरेज ने 84.34 मीटर का थ्रो करके तीसरी पोजीशन पर कब्जा किया। रुमेश ने शुरुआत में बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में वह इसे बनाए रखने में नाकाम रहे।

नीरज चोपड़ा की उपलब्धियाँ

Advertisment

नीरज चोपड़ा भारत के पहले और इकलौते एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में दो मेडल जीते हैं। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल किया। अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से नीरज ने जैवलिन की दुनिया में एक अहम पहचान बनाई है।एनसी क्लासिक टूर्नामेंट से पहले नीरज ने अपने कोच और चेक गणराज्य के महान भाला फेंक खिलाड़ी, जान जेलेजनी (जो 98.48 मीटर के विश्व रिकॉर्ड धारक हैं) को सम्मानित किया था। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहले हरियाणा के पंचकुला में होने वाला था, लेकिन लाइट की व्यवस्था में कमी के कारण इसे बेंगलुरु में आयोजित किया गया।

 neeraj chopra record 

neeraj chopra record
Advertisment
Advertisment