/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/02/m58eSlaTYOM9lhWI3imr.jpg)
Accident In Gujrat: गुजरात से बड़ी खबर सामने आयी है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। गुजरात में तीर्थ यात्रियों से बरी एक बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, वहीं कई लोगों की मौत की खबर भी सामने आयी है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक 5 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है।
तीर्थ यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी
रविवार तड़के सापुतारा हिल स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया जब तीर्थ यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा सुबह करीब 4:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के बस पर से नियंत्रण खोने के कारण बस खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: Update: गाजियाबाद जिले में अब नहीं लगेंगे अवैध पैठ बाजार
महाराष्ट्र से गुजरात के द्वारका जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार, यह बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका की ओर जा रही थी। अचानक सापुतारा हिल स्टेशन के पास यह दर्दनाक हादसा। जानकारी के मुताबिक, घटना गुजरात के डांग जिले की है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 17 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री थे सवार
बस में सवार अधिकांश तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के रहने वाले थे। श्रद्धालुओं का यह दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा के लिए निकला था। वे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। चार बसों में यह यात्रा की जा रही थी, जिनमें से एक बस हादसे का शिकार हो गई।
यह भी पढ़ें: सड़क पर बेहाल हालत में दिखा ये फेमस एक्टर, Video में हुआ सच्चाई का खुलासा