Advertisment

उपचुनाव में जीत के बाद AAP का 'Mission Gujarat', जानिए क्या है पार्टी की रणनीति?

विसावदर विधानसभा सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी पूरे गुजरात में जीत की तैयारी कर रही है। पार्टी ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। AAP "गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान" शुरू कर रही है।

author-image
Pratiksha Parashar
gopal rai, AAP, Gujarat
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हाल ही में देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की पश्चिम लुधियाना विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। गुजरात उपचुनाव परिणाम को लेकर AAP नेता गोपाल राय का बयान सामने आया है। उन्होंने ने गुजरात में आम आदमी पार्टी की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पार्टी "गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान" शुरू कर रही है। आम आदमी पार्टी का फोकस विधानसभा चुनाव के साथ-साथ निकाय चुनाव पर भी है। 

"विसावदर ने दिया संदेश"

AAP नेता गोपाल राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे गुजरात में लंबे समय से भाजपा भय और भ्रष्टाचार का शासन चला रही है, लोगों में बेचैनी है। डर के मारे लोगों को लगता है कि बदलाव कैसे होगा। विसावदर के चुनाव ने एक बड़ा संदेश दिया है। विसावदर के लोगों ने संदेश दिया है कि यदि सब गुजरात के लोग एक हो जाएं तो इस भय और भ्रष्टाचार के शासन को बदला जा सकता है। इस संदेश को AAP पूरे गुजरात में लेकर जाने की तैयारी कर रही है। 

'गुजरात जोड़ो सदस्यता' अभियान

विसावदर उपचुनाव जीतने के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी का उत्साह चरम पर है। अब आप ने पूरे गुजरात में पैर जमाने की तैयारी कर ली है। गोपाल राय ने बताया कि  2 जुलाई को आम आदमी पार्टी 'गुजरात जोड़ो सदस्यता' अभियान चलाने जा रही है। AAP के सभी पदाधिकारी, अहमदाबाद आ रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उन्हें संबोधित करेंगे।  गोपालय राय के बयान से स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 

भाजपा को हराना लक्ष्य

Advertisment

आप गुजरात ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "आम आदमी पार्टी गुजरात में एक खास रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है और हमारा लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है। इसी के तहत हमने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है।"

भाजपा पर निशाना

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को बार-बार लंबे समय तक शासन करने का मौका दिया गया है, लेकिन उसके पास लोगों के कल्याण के लिए दिखाने के लिए कोई ठोस काम नहीं है। काम के आधार पर वोट मांगने के बजाय, भाजपा नफरत फैलाने वाले और ध्रुवीकरण करने वाले मुद्दों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बिहार की जनता इस बार मजबूत जवाब देगी। 

Advertisment

 gujarat 

gujarat aap
Advertisment
Advertisment