/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/09/IfBy6IhJU4OvwjUqfmne.jpg)
Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
बेंगलुरु, वाईबीएन डेस्क।मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान पति की हत्या के मामले से जुड़ी खबरें जहां जमकर वायरल हो रही हैं वहीं इसी बीच बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के द्वारा गर्लफ्रेंड की खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। बेंगलुरु में 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस ने अपनी 33 वर्षीय गर्लफ्रेंड हरिनी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना तीन दिन पहले शुक्रवार और शनिवार को देर रात पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल के कमरे में हुई। यशस ने हरिनी पर चाकू से 17 बार हमला किया। गर्ल फ्रेंड ने मौके पर दम तोड़ दिया, जिसके बाद वह फरार हो गया। दो दिन बाद, रविवार को होटल स्टाफ को कमरे में सफाई के दौरान हरिनी की लाश मिली।
एक साल से रिलेशनशिप में थे हरिनी और यशस
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यशस और हरिनी पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। हरिनी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की माँ थी। वह पिछले दो महीनों से यशस से अलग होना चाहती थी। डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद यशस ने गुस्से में आकर हरिनी की हत्या कर दी। पुलिस ने यशस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ से मिले अहम सुराग
होटल के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयानों के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हरिनी के परिवार ने सदमे में होने की बात कही और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपित को पकड़ने की मांग की है। बेंगलुरु पुलिस ने होटल मैनेजमेंट से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। हरिनी के पति, जिन्हें हाल ही में प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी, पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यशस के साथ अफेयर के चलते ही हरिनी का वैवाहिक जीवन डिस्टर्ब हुआ था।
Bengaluru | bengaluru news
Advertisment