Advertisment

Bihar Election 2025 : तेजस्वी- नीतीश ने बढ़ाया बिहार का सियासी पारा

Bihar Election 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। प्रमुख नेताओं के दौरों का सिलसिला शुरू हो गया है

author-image
Mukesh Pandit
nitish-vs-tejaswi

nitish-vs-tejaswi Photograph: (google )

पटना (वाईबीएन नेटवर्क) :  Bihar Election 2025 को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। प्रमुख नेताओं के दौरों का सिलसिला शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 5 जनवरी से छठे चरण में प्रवेश करेगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 4 जनवरी से प्रगति यात्रा के दूसरे चरण पर रवाना होने वाले हैं।

Advertisment

तेजस्वी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने शुक्रवार को बताया कि तेजस्वी यादव 5 से 13 जनवरी तक 7 संगठनात्मक जिलों का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य 2025 चुनाव की तैयारी और अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंतिम दिन तेजस्वी पटना लौट आएंगे। इसके बाद मकर संक्रांति के बाद आगे की रणनीति तय होगी।

https://youngbharatnews.com/desh/pm-modi-taunts-kejriwal-says-i-could-have-built-a-sheesh-mahal-but-i-built-houses-for-the-poor-8587924

Advertisment

छठे चरण का कार्यक्रम:

5 जनवरी: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और मधुबन, 7 जनवरी: कैमूर, 8 जनवरी: बक्सर, 11 जनवरी: बगहा, 12 जनवरी: पश्चिमी चंपारण (बेतिया), 13 जनवरी: गोपालगंज

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा

Advertisment

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 4 जनवरी से प्रगति यात्रा के दूसरे चरण पर निकलेंगे। 5 जनवरी को वे मुजफ्फरपुर में रहेंगे। यह यात्रा पहले 27 दिसंबर को होनी थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दी गई थी।

तेजस्वी का दावा: 2025 में होगा बदलाव तेजस्वी यादव लगातार यह दावा कर रहे हैं कि 2025 में नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। उनकी पार्टी का कहना है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजस्वी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और सरकार बनाने की रणनीति पर जोर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 1 January से बदल गए हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Advertisment

नीतीश के लिए दरवाजे बंद: तेजस्वी यादव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। हालांकि, तेजस्वी यादव ने इसे खारिज करते हुए साफ कर दिया कि नीतीश कुमार के लिए राजद के सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं।

Advertisment
Advertisment