Advertisment

भीषण गर्मी में भाजपा मंत्री Surendra Mehta ने बांटे कंबल, चुनावी मौसम में "गर्मजोशी" की चर्चा तेज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोगों को कंबल लेते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह आयोजन भाजपा के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर अहियापुर में हुआ था।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
भीषण गर्मी में कंबल बांटे भाजपा मंत्री, चुनावी मौसम में गर्मी में गर्मजोशी की चर्चा तेज
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बेगुसराय, वाईबीएन नेटवर्क 

Advertisment

बिहार के 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और अप्रैल की चिलचिलाती धूप के बीच, राज्य के खेल मंत्री और बछवाड़ा से भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता का एक कार्यक्रम सुर्खियों में आ गया है। मंत्री जी को गर्मी के मौसम में कंबल बांटते हुए देखा गया और वो भी महज 5-10 नहीं, पूरे 700 से ज्यादा लोगों को। 

जय भाजपा, जय भारत माता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोगों को कंबल लेते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह आयोजन भाजपा के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर अहियापुर में हुआ था। खुद सुरेंद्र मेहता ने फेसबुक पोस्ट में तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "गरीबों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर, हमने अहियापुर में लोगों को अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। जय भाजपा, जय भारत माता।"

Advertisment

चुनावी स्टंट है या फिर 'सर्द हवा' 

लेकिन इस "गर्मजोशी" भरे कार्यक्रम ने ठंडे कंबलों से ज्यादा गर्म सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता पूछ रही है कि अप्रैल की गर्मी में आखिर कंबल बांटने की जरूरत क्यों आन पड़ी? क्या यह कोई चुनावी स्टंट है या फिर 'सर्द हवा' चलाने की तैयारी?
जब आलोचना बढ़ी तो मंत्री मेहता ने सफाई दी: "ये कंबल खास कश्मीर से मंगवाए गए हैं, जिन्हें किसी भी मौसम में ओढ़ा जा सकता है।" 

विधानसभा चुनाव नजदीक

Advertisment

 बिहार में विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे नज़दीक आ रहे हैं, और हर पार्टी अपनी-अपनी रणनीति में जुटी है। भाजपा और जेडीयू की गठबंधन सरकार सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में है, वहीं विपक्ष हर मौके पर सत्ताधारी दलों को घेरने की तैयारी में। ऐसे में गर्मी में कंबल वितरण का यह दृश्य सिर्फ राहत नहीं, एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी माना जा रहा है — कि इस बार चुनाव में ठंडे दिमाग से नहीं, गर्म चालें चलने वाली हैं। अब देखना ये होगा कि इस “गर्म कंबल राजनीति” में जनता को सुकून मिलता है या पसीना ही पसीना।

Bihar Assembly Elections 2025 Bihar news बिहार न्यूज़ लाइव लाइव बिहार न्यूज़ BIHAR ASSEMBLY
Advertisment
Advertisment