Advertisment

लालू ने ललना का नाम रखा इराज, जानिए क्या है इसका मतलब?

तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज रखा गया है। तेजस्वी और राजश्री ने मिलकर बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा है। लालू यादव ने खुद पोते नाम का मतलब बताया है।

author-image
Pratiksha Parashar
Iraj lalu yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के मुखिया लालू यादव के घर में किलकारी गूंजी है। दादा लालू यादव ने पोते के साथ तस्वीर शेयर की है। तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज रखा गया है। तेजस्वी और राजश्री ने मिलकर बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा है। लालू यादव ने खुद पोते नाम का मतलब बताया है।

Advertisment

क्यों रखा इराज नाम?

लालू यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा कि पोती कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के 6वें दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था। उन्होंने आगे लिखा कि इसलिए हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने "इराज" रखा है। नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस मंगलवार को हुआ है, इसलिए उसका नाम इराज रखा गया है।  तेजस्वी और राज श्री ने उसका पूरा नाम "इराज लालू यादव" रखा है। लालू यादव ने आगे लिखा कि आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी माँ स्वस्थ हैं।

Advertisment

क्या है इराज का मतलब?  

आपको बता दें कि इराज भगवान हनुमान का एक नाम है। भगवान कामदेव का भी दूसरा नाम इराज है। इराज के अन्य अर्थों में फूल, खुशी, आदि जल से पैदा व्यक्ति भी होता है। बता दें कि 27 मई को तेजस्वी यादव के घर में बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी और जय हनुमान लिखा था। 

बड़े पापा बनकर तेज प्रताप हुए गदगद

Advertisment

अपने रिश्ते को लेकर परिवार की नाराजगी झेल रहे तज प्रताप ने भी बच्चे के जन्म पर खुशी जाहिर की।  तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,"बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार। बता दें कि ममता बनर्जी भी तेजस्वी यादव को बधाई देने अस्पताल पहुंची थीं।

 Bihar news | lalu yadav | tejaswi yadav 

Bihar news tejaswi yadav lalu yadav
Advertisment
Advertisment