/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/01/12BltkxwOWnOlG9wP4Af.jpg)
छत्तीसगढ़, वाईबीएन नेटवर्क
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगातार अभियान चला कर नक्सलियों का खात्मा कर रहे हैं। 1 फरवरी को बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में जानकारी के मुताबिक, मारे गए सभी नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह लगभग साढ़े 8 बजे से राज्य के गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के जंगल में चल रही है। बता दें पूरे जिले में सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही है, जिसमें अभी भी रुक-रुक के गोलाबारी हो रही है।
इसे भी पढ़ें- Encounter on Chhattisgarh-Odisha border : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़, 14 से अधिक नक्सली ढेर
ये सभी ऑपरेशन में है शामिल
बता दें जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा के जवान, इस ऑपरेशन में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई एक सूचना के आधार पर शुरू की गई है, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि राज्य के पश्चिम बस्तर संभाग में माओवादियों छीप हुए हैं, जिसके बाद ये अभियान शुरू किया गया।
इसे भी पढ़ें- DRG जवानों को अपना दुश्मन क्यों मानते हैं नक्सली? जानें
नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी
पिछले महीने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रताप रेड्डी रामचंद्र उर्फ चलपति को ढेर कर दिया था। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साल 2023 में 50 नक्सली मारे गए थे, तो वहीं 2024 में 290 नक्सलियों को मार गिराया गया था। वहीं 2025 में अभी तक 56 नक्सली ढेर हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें- पादरी के शव को नहीं मिली दो गज जमीं, दफनाने पर HIGH Court जजों की राय अलग अलग-अलग
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)