Advertisment

Jharkhand में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक, सरकार को विधानसभा में घेरने की रणनीति बनाई

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मानसून सत्र के दौरान हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। शुक्रवार को रांची में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage (10)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

रांची, आईएएनएस: झारखंड में भाजपा ने मानसून सत्र में हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि झारखंड के कई ज्वलंत मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।

विकास कार्य नहीं नाम बदलने पर है ध्यान

रांची में शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में भाजपा के सभी विधायक शामिल हुए। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय और महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे। नवीन जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में विकास कार्यों की तुलना में नाम बदलने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलने और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चल रहे 'अटल क्लिनिक' का नाम बदलकर 'मदर टेरेसा क्लिनिक' करने का उदाहरण दिया।

किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई 

Advertisment

झारखंड सरकार को घेरते हुए नवीन जायसवाल ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई और कहा कि फसल खराब होने से कई किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था, नगर निगम चुनाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए के रूप में इन सभी मुद्दों पर एकजुट होकर जनता की आवाज सदन में बुलंद करेगी।

 युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो

उन्होंने 2024 की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सीआईडी द्वारा की जा रही लीपापोती की जांच सीबीआई से कराई जाएगी ताकि युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओबीसी आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण सबसे पहले नगर निकाय चुनावों में लागू किया जाना चाहिए, उसके बाद ही अन्य चुनाव कराए जाएं।

Advertisment

बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम प्रवासियों बसाने की हो रही कोशिश

एसआईआर के मुद्दे पर नवीन जायसवाल ने कांग्रेस, झामुमो और राजद की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुस्लिम प्रवासियों को राज्य में बसाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने लैंड जिहाद, लव जिहाद और वोट जिहाद जैसी चुनौतियों का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी।  bihar jharkhand news 

bihar jharkhand news
Advertisment
Advertisment