अमरावती, वाईबीएन नेटवर्क।
वर्क फ्रॉम होम की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर वर्क फ्रॉम होम देने का प्लान बना रही है, खासतौर से कामकाजी महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने खुद इसका ऐलान किया है। सीएम नायडू का कहना है कि इस फैसले से कामकाजी महिलाओं को वर्क लाइफ और फैमिली को बैलेंस करने में सुविधा मिलेगी।
बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस के लिए बनाया प्लान
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि आंध्र प्रदेश बड़े पैमाने पर "वर्क फ्रॉम होम" की योजना बना रहा है, खास तौर पर महिलाओं के लिए। सीएम नायडू ने लिखा, "जैसा कि हम जानते हैं, COVID-19 महामारी के दौरान कार्य परिदृश्य में बदलाव आया। बड़े पैमाने पर आसानी से उपलब्ध तकनीक के साथ, "वर्क फ्रॉम होम" ने प्रमुखता हासिल की। रिमोट वर्क, कोवर्किंग स्पेस (CWS) और नेबरहुड वर्कस्पेस (NWS) जैसी सुविधाएं कंपनियों और कर्मचारियों को लचीला और प्रोडक्टिव वातावरण बनाने के लिए सशक्त बना सकती हैं।" सीएम नायडू ने बताया कि इस तरह की पहल हमें बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस में भी मदद कर सकती है।"
यह भी पढ़ें: अगर आपको चाहिए वर्क फ्रॉम होम तो Boss पर आजमाएं ये तरीके
महिलाओं को मिलेगा खास फायदा
सीएम नायडू ने बताया कि नई नीति के तहत शहर, कस्बे और मंडल में आईटी ऑफिस बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया जायेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा किए जाएंगे। उन्होंने लिखा, "आंध्र प्रदेश IT और GCC नीति 4.0 उस दिशा में एक गेम-चेंजिंग कदम है। हम डेवलपर्स को हर शहर/कस्बे/मंडल में आईटी कार्यालय बनाने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं और जमीनी स्तर पर रोजगार पैदा करने के लिए आईटी/जीसीसी फर्मों का समर्थन कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि ये पहल कार्यबल में अधिक भागीदारी को बढ़ावा देगी, खासकर महिला पेशेवरों की, जो लचीले रिमोट/हाइब्रिड कार्य विकल्पों के माध्यम से लाभान्वित होंगी।"
यह भी पढ़ें:
महिलाओं को सीएम नायडू की शुभकामनाएं
चंद्रबाबू नायडू ने लिखा, "मैं विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर STEM में सभी महिलाओं और लड़कियों को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। आज, हम उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और उन्हें इन क्षेत्रों में विकास के अवसरों तक समान और पूर्ण पहुँच प्रदान करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करते हैं।" बता दें कि कई महिलाओं को वर्क लाइफ बैलेंस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें नौकरी तक छोड़ना पड़ता है। ऐसे में सीएम नायडू का ये फैसला कामकाजी महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
यह भी पढ़ें: ISRO ने 100वा Satellite लॉन्च कर रचा इतिहास, दुनिया हैरान !