Advertisment

श्रमिक दिवस पर CM Rekha Gupta ने की बड़ी घोषणाएं, जानें अब मजदूरों को  कौन सी सुव‍िधाएं म‍िलेंगी

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और घोषणाओं का ऐलान किया। उन्होंने श्रमिकों को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया।

author-image
Ranjana Sharma
_CM Rekha Gupta (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और घोषणाओं का ऐलान किया। उन्होंने श्रमिकों को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि जब एक श्रमिक अपने गांव से निकलकर दिल्ली में आता है तो वह बहुत सारी उम्मीदें लेकर आता है। वह दिल्ली की व्यवस्था अर्थव्यवस्था और विकास का हिस्सा बनता है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम उनकी मेहनत का सम्मान करें और उन्हें बेहतर सुविधाएं दें।

महिलाओं के लिए 500 पालना कक्ष

मुख्यमंत्री ने श्रमिक महिलाओं की चिंता को समझते हुए एक बड़ी पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार स्थल पर अपने बच्चों को छोड़ने की चिंता न करनी पड़े, इसके लिए सरकार दिल्ली में 500 पालना कक्ष खोलने जा रही है। इससे महिलाओं को काम के दौरान मानसिक शांति और बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के श्रमिकों का तत्काल पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा लाभ मिल सके। इसके अलावा श्रमिकों के हित में मूल वेतन में वृद्धि के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

गर्मी से राहत के लिए 3000 वॉटर कूलर

गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने घोषणा की कि राजधानी के विभिन्न हिस्सों में 3000 वॉटर कूलर लगाए जाएंगे, ताकि श्रमिकों को साफ और ठंडा पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि यह योजना तेजी से लागू की जा रही है और इसका लाभ जल्द ही लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि दिल्ली में काम करने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को यह महसूस हो कि सरकार उनके साथ है। उनके सुख-दुख में सरकार भागीदार है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।  
cm rekha gupta delhi CM Rekha Gupta
Advertisment
Advertisment