Advertisment

कांग्रेस का BJP government पर हमला, ओडिशा में हर दिन सामने आ रहे दुष्कर्म के 15 मामले

कांग्रेस ने ओडिशा की भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि भाजपा सरकार राज में राज्य में लगभग 28,000 महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं और रोजाना औसतन 15 दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं।

author-image
Ranjana Sharma
Alka Lamba

Alka Lamba Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
भुवनेश्वर, वाईबीएन डेस्‍क: कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा में भाजपा सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछले 11 महीनों में राज्य में करीब 28,000 महिलाओं के साथ अत्याचार हुए हैं और हर दिन औसतन 15 दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने इसे प्रदेश की महिलाओं के लिए “खौफनाक दौर बताया। अलका लांबा ने कहा कि ओडिशा में भाजपा को सत्ता में आए एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन यह समय राज्य की बहन-बेटियों के लिए बेहद डरावना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा, "वह चुनावों में महिलाओं की सुरक्षा का वादा करते हैं, लेकिन सच यह है कि राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं और इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।
Advertisment

आंकड़े और सवाल

  • रोजाना 15 रेप केस
  • पिछले 11 महीनों में औसतन प्रतिदिन 15 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं।
  • 28,000 से अधिक महिलाओं पर अत्याचार:
  • कांग्रेस का दावा है कि इस अवधि में कुल 28,000 महिलाएं हिंसा और अत्याचार की शिकार हुई हैं।
  • 4,500 बेटियों ने न्याय की गुहार लगाई।
  • राज्य भर में हजारों मामलों में बेटियों ने थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई बेहद सीमित रही।

 'रज पर्व' के दौरान भी नहीं थमा अत्याचार

Advertisment
ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने सदन में चिंता जताई कि राज्य में महिलाओं के सम्मान के प्रतीक ‘रज पर्व’ के दौरान भी अपराध रुक नहीं रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गोपालपुर बीच पर एक युवती के साथ 10 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया, जो बेहद शर्मनाक है।

चौंकाते वाले हैं ये आंकड़े

  • नई सरकार के बाद दर्ज हुए 18,001 मामले
  • विधायक सोफिया के अनुसार, भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक 18,001 अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें से सिर्फ
  • 217 मामलों में कार्रवाई पूरी हुई है।
  • एक भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं
  • उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 महीनों में किसी भी जांच का नतीजा सामने नहीं आया है। हर बार सिर्फ “जांच चल रही है” कहकर बात टाल दी जाती है।
Advertisment

कांग्रेस की चेतावनी

कांग्रेस ने राज्य सरकार को आगाह किया कि यदि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंकड़े और भी चिंताजनक रूप ले सकते हैं। पार्टी ने यह भी मांग की कि सरकार पारदर्शिता के साथ हर मामले की रिपोर्ट जनता के सामने लाए। bjp government  Congress
Congress bjp government
Advertisment
Advertisment