Advertisment

moradabad: भारतीय सेना के सम्मान में महिला कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

moradabad: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

author-image
shivi sharma
वाईबीएन

रा महिला कांग्रेस कमेटी Photograph: (moradabad )

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर, जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी के नेतृत्व में निकाली गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया

तिरंगा यात्रा ग्राम अब्दुल्लापुर लेदा से शुरू होकर ज़हरा किसान सेवा केंद्र होते हुए दलित बस्ती व क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई समाधि स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष ज़हेरा बी ने कहा कि "कांग्रेस हमेशा देश हित को सर्वोपरि मानती है। आज भले ही पार्टी विपक्ष में है, लेकिन सेना के सम्मान और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है।" उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सैनिकों ने उन बहनों को न्याय दिलाने का प्रयास किया है, जिनके मांग का सिंदूर आतंकियों ने उजाड़ा था।

Advertisment

तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान किया गया। ज़हेरा बी ने कहा, “हमारे सैनिक लगातार आतंकवाद से लड़ रहे हैं और उनके इस साहस को पूरा देश सलाम करता है। तिरंगा यात्रा हमारी एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है।”

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की शबाना, कविता, शबनम, विनीता, अल्फिजा, सदफ, सोफिया, खदीजा, प्रीति, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वसीम अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तानी सैनिकों ने महिलाओं के काटे ब्रेस्ट और कर दिया रक्तरंजित

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad: साहब हमारे लिए भी आशियाना बनवा दो,सरकार दे रही है करोड़ों रुपए

moradabad news today latest moradabad news in hindi
Advertisment
Advertisment