Advertisment

AAP नेता Durgesh Pathak के घर CBI की छापेमारी पर भड़के संजय सिंह, बोले-भाजपा का गंदा खेल फिर शुरू...

आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की टीम गुरुवार को छापेमारी के लिए पहुंची। CBI के सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी CBI में दर्ज FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) से जुड़े एक मामले में की गई है

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
durgesh pathak raid
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की टीम गुरुवार को छापेमारी के लिए पहुंची। CBI के सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी CBI में दर्ज FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) से जुड़े एक मामले में की गई है। आप नेता के घर छापेमारी अभियान से सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष की नेता आतिशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। आप का कहना है कि गुजरात चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू किया है।delhi news | aam aadmi party | politics

कौन हैं दुर्गेश पाठक?

दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी के नेता हैं। वे दिल्ली के राजेंद्र नगर क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वे दिल्ली नगर निगम के प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के अलावा पंजाब में भी पार्टी का संगठनात्मक कार्य किया है और चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभाई है। पह आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भई हैं। गुजरात चुनाव से पहले पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें गुजरात का सह प्रभारी बनाया है। 

रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही- आप

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, वैसे ही गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई रेड करने पहुंच गई। गुजरात में आम आदमी पार्टी ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है। इतने सालों मे भाजपा को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।"

भाजपा की हालत पतली है- संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का गंदा खेल फिर शुरू हो गया है। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI पहुंची है। मोदी सरकार ने हमारी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं। गुजरात में BJP की हालत पतली है। जैसे ही पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए CBI भेज दी।

Advertisment

डर की गूंज, सीबीआई की दस्तक- मनीष सिसोदिया

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "गुजरात चुनाव 2027 की ज़िम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर CBI रेड! ये कोई इत्तेफाक नहीं, ये बीजेपी की डर से निकली हुई साज़िश है। BJP जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है — और इस सच्चाई ने उन्हें हिला दिया है। डर की गूंज, CBI की दस्तक में साफ़ सुनाई दे रही है।"

sanjay singh politics delhi aam aadmi party delhi news aap
Advertisment
Advertisment