/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/befunky-collage-2025-08-2-2025-08-22-16-21-17.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के गांधी नगर स्थित कार्यक्रम में शुक्रवार को फिर हंगामे की स्थिति बन गई। एक व्यक्ति ने कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश की जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया। पुलिस ने घटना के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिन पर कार्यक्रम स्थल के आसपास उपद्रव फैलाने का संदेह है।
20 अगस्त को सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ था हमला
यह घटना उस हमले के तीसरे दिन हुई जब 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था, जिसमें उन्हें चोटें भी आई थीं। उस हमले के बाद से सीएम की सुरक्षा व्यवस्था पहले ही बढ़ा दी गई थी। इस बार सीएम रेखा गांधी नगर में आयोजित गारमेंट शो 'वस्त्रिका 2025' में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में यमुनापार क्षेत्र के विकास को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि हम यमुनापार को दिल्ली के विकास के केंद्र में लाएंगे।