Advertisment

दिल्ली के नबी करीम इलाके में Double Murder , पत्नी और प्रेमी की मौत, पति घायल

दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार रात प्रेम संबंधों के विवाद में डबल मर्डर की वारदात हुई। इस घटना में 22 वर्षीय शालिनी और 34 वर्षीय आशू उर्फ शैलेन्द्र की मौत हो गई, जबकि शालिनी का पति आकाश गंभीर रूप से घायल है।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage - 2025-10-19T102545.745

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई। 

अचानक बोल दिया हमला 

मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी ए-34, अमरपुरी, नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति आकाश (23), पुत्र पूरण, निवासी बगीची प्रताप नगर, दिल्ली बताया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था। इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया। जब आकाश ने देखा कि उसकी पत्नी पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और झगड़ा शुरू हो गया। आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया। घटना के तुरंत बाद शालिनी का भाई रोहित दोनों (आकाश और शालिनी) को एलएचएमसी अस्पताल लेकर गया, जबकि पुलिस ने आशू को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद आशू और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया और आकाश का इलाज जारी है।

शालिनी आशू के साथ लिव-इन रिलेशन रही थी 

जांच में सामने आया कि शालिनी और आकाश की शादी हो चुकी थी। दोनों के दो बच्चे हैं और शालिनी गर्भवती भी थी। हालांकि, कुछ समय पहले शालिनी का अपने पति से विवाद हुआ था और वह आशू के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। कुछ समय पहले ही वह आकाश के साथ फिर से रहने लगी, जिससे आशू नाराज था।

इस बात का था आशू और आकाश का विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार आशू खुद को शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता बता रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पुरुषों के बीच विवाद बढ़ा हुआ था। पुलिस ने यह भी बताया कि आशू नबी करीम थाना क्षेत्र का कुख्यात था, जबकि आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

इनपुट-आईएएनएस

delhi police Double Murder
Advertisment
Advertisment