Advertisment

Delhi Government 100 Days : अनुपम खेर ने CM Rekha Gupta से पूछे खरे-खरे सवाल

दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार की तरफ से आज 100 दिनों के कार्यों का रिपोर्ट पेश किया जा रहा है।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
REKHA GUPTA 100 DAY
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार की तरफ से आज 100 दिनों के कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई। सरकार के100 दिन पूरे होने के अवसर पर ‘100 दिन सेवा के’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाग लिया और विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर शालीमार बाग स्थित लायंस ब्लड सेंटर में ‘एफेरेसिस मशीन’ का उद्घाटन किया। इस मशीन के शुरू होने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को खून से संबंधित विशेष उपचार में मदद मिलेगी। इस दौरान रेखा गुप्ता से अभिनेता अनुपम खेर ने खरे-खरे सवाल पूछे।

Advertisment

ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया

बता दें, 20 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की सीएम पद के लिए चुना गया। रेखा गुप्ता ने चौथी महिला के मुख्यमंत्री के रूप में सीएम पद की शपथ ली थी। आज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं, तो मुझे बहुत दुख होता है जो इस कुर्सी पर बैठे थे और भारतीय सेना पर सवाल उठाते थे, देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं। देश की सभी महिलाएं दुश्मन के इलाके में जाकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने वाली सशस्त्र बलों को सलाम करती हैं।” 

Advertisment

जनहितकारी योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के शुरुआती 100 दिनों को "जनसेवा, सुरक्षा और विकास" के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। आगामी दिनों में ‘100 दिन सेवा के’ के अंतर्गत और भी कई जनहितकारी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। शालीमार बाग स्थित लायंस ब्लड सेंटर में New India assurance company limited द्वारा दान की गई 'एफेरेसिस मशीन' का उद्घाटन कर जनता की सेवा में समर्पित किया। यह अत्याधुनिक मशीन रक्त के थक्के (प्लेटलेट्स) और प्लाज्मा दान को और अधिक सुरक्षित बनाएगी। इससे रक्तदान के महत्व को और बल मिलेगा एवं ज़रूरतमंद मरीजों की मदद कर अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकेंगे। स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में यह एक अहम और सराहनीय कदम है। 

Advertisment

मेरे सवाल दिल्ली की जनता के सवाल थे

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "मेरे सवाल दिल्ली की जनता के सवाल थे। मैंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और दिल्ली के अन्य लोगों से सवाल एकत्र किए। उन्होंने (दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता) उनका सच्चाई और मुखरता से जवाब दिया। मुझे उम्मीद है कि आज उन्होंने जो सच्चाई के साथ कहा, वह उनके चार साल पूरे होने के बाद भी लोगों तक पहुंचेगा।"

Advertisment

 

CM Rekha Gupta 

CM Rekha Gupta
Advertisment
Advertisment