/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/delhi-police-2025-08-22-11-59-40.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त सतीश गोल्चा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और राजधानी दिल्ली की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर को सलामी दी गई। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली पुलिस के तमाम अधिकारियों से मुलाकात की। बता दें कल शाम ही सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
बेहतर समन्वय स्थापित करने पर दिया जोर
#WATCH | Delhi's newly appointed Police Commissioner Satish Golcha arrives at the Delhi Police Headquarters to take charge. pic.twitter.com/Xx05t2HKt8
— ANI (@ANI) August 22, 2025
दिल्ली पुलिस के 26वें आयुक्त बने हैं सतीश गोलचा
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आईपीएस गोलचा पर दिल्ली कीकानून-व्यवस्था की कठिन जिम्मेदारीहै। सीएम गुप्ता पर हमला और राजधानी में हत्याओं की बढ़ती घटनाओं एवं स्कूलों में बम की धमकियों के बीच उन्होंने दिल्ली पुलिस का शीर्ष पद संभाला है, तो जाहिरतौर पर उनके सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। इनसे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को 30 दिन के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा। उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले से जोड़कर देखा जा रहा है।
तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद पर रहे हैं
आईपीएस सतीश गोलचा ने साल1992 बैच के आईपीएसअधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है। सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। गोलचा ने एक मई, 2024 को तिहाड़ जेल के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया था। satish Golcha Delhi Police |