/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/delhi-zoo-tiger-cub-death-2025-08-26-06-23-52.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।दिल्ली के प्राणी उद्यान में इस महीने की शुरुआत में जन्मे छह शावकों में से पांच की मौत हो गई है। अब केवल एक शावक बचा है, जिसकी गहन देखभाल की जा रही है। प्राणी उद्यान के निदेशक संजीत कुमार ने बताया कि 20 अगस्त तड़के अस्पताल लाए गए एक शावक की शनिवार दोपहर मौत हो गई। चार अगस्त को बाघिन अदिति ने छह शावकों को जन्म दिया था।
आठ को हुई थी पहले शावक की मौत
इस महीने की शुरुआत में छह शावकों का जन्म दिल्ली प्राणी उद्यान में पिछले 20 वर्षों में रिकॉर्ड संख्या थी। इससे पहले वर्ष 2005 में भी छह शावक जन्मे थे जिनमें से केवल दो ही जीवित बच पाए थे। अदिति के पहले शावक की आठ अगस्त को मौत हो गयी थी। अधिकारियों के अनुसार, वह सबसे कमजोर था। एक अन्य शावक मां का दूध नहीं पी सका और उसकी भी जल्द ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा
शुक्रवार तड़के दो और शावकों की मौत हो गई थी। इसके बाद दो शावक बचे थे, जिनमें से एक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। कुमार ने कहा, ‘‘मृत शावकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजे गए हैं।’ उन्होंने बताया कि ‘‘छह में से पांच शावकों की मौत हो चुकी है। छठे शावक को 15 अगस्त को देखभाल के लिए लाया गया था और अब वह स्वस्थ है।’’ : delhi | bird species in Delhi | Delhi Zoo tiger cubs death | delhi news | trending Delhi news
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)