Advertisment

घुटनों तक भरे पानी में लोगों से मिलने पहुंची सीएम रेखा गुप्‍ता, बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण

दिल्ली में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सुबह 5 बजे जलस्तर 205.95 मीटर रिकॉर्ड हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया

author-image
Suraj Kumar
CM rekha gupta
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। पहाड़ों पर लगातार बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। जलस्तर आधी रात को खतरे के निशान को पार कर गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बाढ़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। बता दें कि सुबह 5 के करीब यमुना का जलस्तर 205.95 मीटर के करीब पहुंच चुका था। इस दौरान सीएम रेखा गुप्‍ता ने दिल्ली के यमुना बाज़ार क्षेत्र में पहुँचकर बाढ़ प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं।

घुटनों तक भरा था पानी 

सीएम रेखा गुप्‍ता ने कहा, मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहती हूँ कि सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। आपकी सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।'' 

Advertisment

यह भी पढ़े: दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं आने देंगे, यमुना का जलस्तर बढ़ने के बीच सीएम रेखा गुप्ता दावा

स्थिति अब नियंत्रण में- रेखा गुप्‍ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "स्थिति नियंत्रण में है। जलस्तर सुबह 206 को छूने वाला था तब पानी यहां तक आया है लेकिन इससे अधिक पानी नहीं आया ये अच्छा है। मैंने नियंत्रण कक्ष में भी देखा है। पानी जैसे आ रहा है वैसे ही आगे निकल रहा है। पानी रुकने जैसा कुछ नहीं है। ये सबसे निचला इलाका है। ये यमुना बाढ़ क्षेत्र का इलाका है जहां मकान बसे हुए हैं। हमने निवेदन किया था लोग घरों को खाली कर दें लेकिन ये शिफ्ट नहीं हुए। अभी बस बिजली बंद होने की दिक्कत है। मुझे लगता है कि पानी आज कल में उतर जाएगा।

Advertisment

cm rekha gupta | Yamuna | Delhi flood alert | Delhi flood situation

cm rekha gupta Yamuna Delhi flood alert, Delhi flood situation
Advertisment
Advertisment