Advertisment

'दिल्ली को कूड़े से आजादी' की मुहिम में उतरीं CM Rekha Gupta, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में की सफाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान की शुरुआत की, जिसकी शुरुआत उन्होंने आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में सफाई कर खुद की।

author-image
Suraj Kumar
cm rekha gupta
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी में सफाई को लेकर नई पहल करते हुए "दिल्ली को कूड़े से आजादी" अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय परिसर में खुद झाड़ू लगाकर और कचरे के ढेर साफ कर की।

कर्मचारियों ने भी बंटाया हाथ 

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, "स्वच्छ दिल्ली ही स्वस्थ दिल्ली की नींव है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आह्वान है। कार्यक्रम के दौरान परिसर में फैले कचरे के अंबार को हटाने का काम स्थानीय निकाय कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। सीएम रेखा गुप्ता के साथ कई अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संस्थाएं भी मौजूद थीं।

सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट 

पिछली सरकार को शीश महल बनवाने से फुर्सत नहीं मिली

Advertisment

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की व्यवस्था सुधारने का दम दिखाने वाली पिछली सरकारों ने इन कार्यालयों के लिए कुछ नहीं किया। मेरा यहां पहला दौरा है, इतनी महत्वपूर्ण समिति और विभाग की दुर्दशा देखकर मैं हैरान हूं। उन्हें अपना शीशमहल बनाने से फुर्सत नहीं मिली। हम अपने सभी विभागों के लिए नए कार्यालय बनाएंगे। एक बिल्कुल नया दिल्ली सचिवालय बनाया जाना चाहिए, जिसमें हर विभाग के लिए जगह हो। हम आज ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर देंगे।"

 cm rekha gupta delhi | CM Rekha Gupta News 

CM Rekha Gupta CM Rekha Gupta News cm rekha gupta delhi
Advertisment
Advertisment