/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/27/CSzrKX7k220hmvdrTzgz.jpg)
दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी (atishi) को भाई कह दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार और विशेष रवि को मार्शल के जरिए सदन से बाहर बाहर निकलवाया। आप विधायकों ने भाजपा सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ( parvesh verma) पर आतिशी के अपमान और बद्तमीजी का आरोप लगाया है।
प्रवेश वर्मा के बयान पर हंगामा
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान चर्चा चल रही थी। इस बीच नेता प्रतिपक्ष आतिशी की टोका-टाकी पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "कहां से लाए हो भाई।" प्रवेश वर्मा के इस बयान पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विरोध जताया और मंत्री के इस बयान को अमर्यादित करार दिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार और विशेष रवि ने प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी का सदन के अंदर अपमान किया है।
भाजपा के मंत्री बद्तमीजी कर रहे- आतिशी
आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लिए क़ानून व्यवस्था समय की बर्बादी है। आज AAP के विधायकों ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सदन में चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा, तो विधानसभा अध्यक्ष ने इसे ‘सदन का समय बर्बाद’ करार देकर चर्चा ही नहीं होने दी। आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रही है और इसी नाकामी को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। हम दिल्ली में ड्रग्स की बढ़ती बिक्री और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा के मंत्री बदतमीजी कर रहे हैं।
BJP के लिए क़ानून व्यवस्था समय की बर्बादी 😡
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) March 27, 2025
👉🏻आज AAP के विधायकों ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सदन में चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा तो विधानसभा अध्यक्ष ने इसे ‘सदन का समय बर्बाद’ करना बताकर चर्चा ही नहीं होने दी।
👉🏻BJP दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक नहीं कर पा रही है… pic.twitter.com/9wZVKTq1Ad
'आतिशी के साथ बद्तमीजी की'
'आप' के कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि सदन के अंदर प्रश्नकाल चल रहा था। इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ बदतमीजी से बात की। हमने जब विधानसभा अध्यक्ष से इसका विरोध जताया, तो उन्होंने हमें ही सदन से बाहर निकाल दिया। आज दिल्ली वाले बड़े दुख के साथ देख रहे होंगे कि सदन में महिलाओं से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति मंत्री बन गया है।
...तो महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती हैं
आप विधायक विशेष रवि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा सदन में सबके सामने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, विरोध करने पर हमें ही सदन से बाहर निकाल दिया गया। अगर सदन में एक महिला के साथ भाजपा के नेताओं का ऐसा बर्ताव हो सकता है, तो आम महिलाएं कैसे अपने-आप को सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।"