Advertisment

भारी बारिश से फिर यमुना नदी में उफान, दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली- हरियाणा में लगातार भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी पूरे उफान पर है। मंगलवार को यमुना एक बार फिर से खतरे के निशान 205.5 मीटर के करीब पहुंच गई है। इससे यमुना के तटीय इलाकों में बाढ़ खतरा बढ़ गया है। 

author-image
Mukesh Pandit
Yamuna Water laval high
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली- हरियाणा में लगातार भारी बारिश और हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी पूरे उफान पर है। मंगलवार को यमुना एक बार फिर से खतरे के निशान 205.5 मीटर के करीब पहुंच गई है। इससे यमुना के तटीय इलाकों में बाढ़ खतरा बढ़ गया है। हालांकि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। पानी का स्तर और बढ़ने पर इन क्षेत्रों में रहने वालों को राहत शिविर में पहुंचाया जाएगा।

Yamunadenger sing

पानी का जलस्तर बढ़ने से फिर बढ़ा खतरा

इस मानसून में पहली बार 19 अगस्त को यमुना का पानी लोहा पुल के पास खतरे के निशान 205.95 मीटर के करीबतक पहुंच गया था। उसके बाद पानी कम होने लगा था। 23 अगस्त को यह 204 मीटर से भी नीचे चला गया था। लेकिन, रविवार से यमुना में पानी बढ़ रहा है और सोमवार रात नौ बजे यह 205.54 मीटर पर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि रविवार शाम को हरियाणा के हथनी कुंड से अधिकतम 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इस कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। हथनी कुंड से छोड़े गए पानी के दिल्ली तक पहुंचने पर लगभग 48 घंटे लगते हैं।

प्रति घंटे लगभग 30 हजार क्यूसेक छोड़ा गया

Advertisment

सोमवार को प्रति घंटे लगभग 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रात नौ बजे 33370 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक 17 अगस्त को 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 206 मीटर पर निचले क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करा दिया जाता है। 14 स्थानों पर नाव से बचाव दल को तैनात किया गया है। मुनादी कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। Yamuna river flood | delhi yamuna river | Polluted Yamuna | Yamuna danger mark | Yamuna flood 2025 | Yamuna in New Delhi | Yamuna live update

Yamuna live update Yamuna in New Delhi Yamuna flood 2025 Yamuna danger mark Polluted Yamuna delhi yamuna river Yamuna river flood
Advertisment
Advertisment