Advertisment

Shibu Soren को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति-मोदी व राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage (43)

रांची,वाईबीएन डेस्क: देश की राजनीति में आदिवासी अस्मिता और जनआंदोलनों के मजबूत स्तंभ रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज राष्ट्र ने अश्रुपूरित विदाई दी। उनके निधन से उपजे शोक के माहौल में सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में देश की शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

द्रौपदी मुर्मु व पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि

द्रौपदी मुर्मु व पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहन संवेदना प्रकट की। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये नेता भी पहुंचे अंतिम दर्शन को 

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से भेंट कर सहानुभूति व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।शिबू सोरेन, जिन्हें 'दिशोम गुरु' के नाम से जाना जाता था, झारखंड के जनमानस में सामाजिक न्याय, जल-जंगल-जमीन के अधिकार और आदिवासी स्वाभिमान की प्रतीक रहे हैं। उनका निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

BeFunky-collage (44)

वायुयान से रांची एयरपोर्ट लाया गया पार्थिव शरीर

सोरेन के पार्थिव शरीर को वायुयान से रांची एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उन्हें मोरहाबादी स्थित उनके आवास ले जाया गया। सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इस दौरान पूरे यात्रा में साथ रहे। रांची पहुंचते ही हजारों की संख्या में आमजन, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक समर्थक अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में देशभर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां उपस्थित रहेंगी।दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन से लेकर मुख्यमंत्री पद तक संघर्ष की राजनीति का प्रतीक बनकर एक लंबा राजनीतिक सफर तय किया।  Shibu Soren

Advertisment
Shibu Soren
Advertisment
Advertisment