/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/01/E9IVVwzGFc8JOaDHyUE8.jpg)
बेगूसराय, वाईबीएन डेस्क: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने सोमवार को एक विवादित बयान देते हुए दावा किया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए एक संगठित साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक गुट जानबूझकर राज्य में अपराध फैलाकर इसे "जंगलराज" बताने की कोशिश कर रहे हैं। बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक राजनीतिक गैंग के माध्यम से षड्यंत्र रचा जा रहा है अपराध फैलाओ माहौल खराब करो और फिर नीतीश कुमार को बदनाम करो। लेकिन इसका पर्दाफाश जल्द होने वाला है।
तेजस्वी यादव पर सीधा हमला
गिरिराज सिंह ने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "आज जो लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और नीतीश कुमार को निशाना बना रहे हैं, वे खुद उस शासनकाल से जुड़े हैं जब अपराधियों की पंचायत मुख्यमंत्री आवास में बैठती थी। लालू यादव के राज में क्या होता था, सबने देखा है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को "जंगलराज" बताने वाले लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। "यह जंगलराज नहीं है। आज कार्रवाई हो रही है, अपराधियों के खिलाफ सख्ती हो रही है। लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा, इसलिए वे साजिश के तहत सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं," उन्होंने जोड़ा।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार को घेर रहा है। तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेता नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था को विफल बता रहे हैं। गिरिराज सिंह का यह बयान बिहार की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे सकता है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दल अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हुए हैं। nitish kumar