Advertisment

Chhatisgarh News: देर रात पत्नी घर से निकली बाहर, पीछा कर पति ने देखा कुछ ऐसा कि… कर डाला कांड

शक ने ली एक और जान! पति को पत्नी और फूफा के अवैध संबंधों का शक था। आधी रात को पीछा किया और जो देखा, उसके बाद कर दी हत्या! जानिए इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी।

author-image
Vibhoo Mishra
jnh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिलासपुर, वाईबीएन नेटवर्क। 

प्यार, शक, और मौत… एक ऐसी कहानी जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। एक पति को अपनी पत्नी पर उसके फूफा से अवैध संबंध होने का शक था। इस शक ने उसे इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

आधी रात निकली पत्नी, पति ने पीछा किया और फिर...

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के अनुसार, बुधवार की सुबह खमतराई में नहर किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिली। पुलिस ने जांच शुरू की और शव की पहचान बंगालीपारा की रहने वाली दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि महिला का पति संतोष खैरवार अक्सर उस पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी का अपने ही फूफा से नाजायज रिश्ता है। इसी को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। विवाद इतना बढ़ा कि दुर्गा नाराज होकर मायके, कोरबा चली गई।

सोमवार को संतोष किसी तरह उसे मनाकर वापस ले आया। लेकिन यह शांति बस एक तूफान से पहले का सन्नाटा था। उसी रात जब दुर्गा घर से बाहर निकली, तो संतोष ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब उसे लगा कि उसका शक सही है, तो उसका गुस्सा फूट पड़ा।

यह भी पढ़ें: Aligarh में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, फिर भागने की कोशिश

Advertisment

गुस्से में आग-बबूला संतोष ने मौका देखते ही दुर्गा का दुपट्टे से गला घोंट दिया। उसकी सांसें थम गईं और वह वहीं गिर पड़ी। हत्या के बाद संतोष ने शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसे ज्यादा दूर तक भागने नहीं दिया। पुलिस को खबर मिली कि आरोपी अपने गांव एरमसाही में छिपा है। तुरंत घेराबंदी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Crime: बागपत में होली पर खूनी वारदात, युवक को ऐसे उतारा मौत के घाट

गोदना से हुई महिला की पहचान

जब पुलिस को महिला की लाश मिली, तो उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन महिला के हाथ पर गोदना (टैटू) बना हुआ था, जिसमें "AK" लिखा था। इसी टैटू से पुलिस को उसका नाम पता चला। फिर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, परिवार से पूछताछ हुई और पूरा मामला साफ हो गया।

Advertisment
Advertisment