Advertisment

काला धंधा :  ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी ने उगले कई राज

रांची सहित झारखंड के कई शहरों में ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी जी ने रांची पुलिस के समक्ष धंधे के कई ‘राज’ उगले हैं। रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर लेकर अवैध कारोबार के बारे में पूछताछ की। 

author-image
Mukesh Pandit
Ruby alias Bhabhi

Ruby alias Bhabhi, the kingpin of the brown sugar supply network

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रांची, आईएएनएस। रांची सहित झारखंड के कई शहरों में ब्राउन शुगर सप्लाई नेटवर्क की सरगना रूबी उर्फ भाभी जी ने रांची पुलिस के समक्ष धंधे के कई ‘राज’ उगले हैं। रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर लेकर अवैध कारोबार के बारे में पूछताछ की।

Advertisment

  इसके बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। बिहार के सासाराम की रहने वाली इस भाभी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने पिछले छह महीनों में उसके ठिकानों पर कई बार छापेमारी की थी, लेकिन वह हर दफा बचकर निकलती रही। 

पिछले हफ्ते रांची के कोर्ट में सरेंडर किया था

पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने पिछले हफ्ते रांची के कोर्ट में सरेंडर किया था। उसके खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाने में छह केस दर्ज हैं। रांची पुलिस ने जनवरी से लेकर अब तक ब्राउन शुगर के कारोबार में लिप्त 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

इन सभी ने पुलिस को बताया था कि इसकी सप्लाई उन्हें सासाराम से होती है और भाभी जी के नाम से जानी जाने वाली महिला इसकी सरगना है। सबसे पहले इस महिला का नाम जनवरी में सामने आया था, जब रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था। 

 प्रेमी सूरज कुमार को 110 ब्राउन शुगर पैकेट्स संग गिरफ्तार किया

पिछले महीने पुलिस ने रांची के नूर नगर से एक युवती सेजल खान और उसके प्रेमी सूरज कुमार को 110 ब्राउन शुगर पैकेट्स और साढ़े चार लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने भी बताया था कि उसे भाभी जी के जरिए ड्रग्स की सप्लाई होती है। रूबी सासाराम के मोची टोला की रहने वाली है। उसके चार बच्चे हैं। उसने बताया है कि ब्राउन शुगर वह खुद तैयार करती है। इस कारोबार में उसके पति, देवर और घर के अन्य लोग भी संलिप्त हैं। पुलिस ने जब भी उसके ठिकाने पर दबिश डाली, वह हाथ नहीं आई। 

Advertisment

उसे पुलिस की छापेमारी की भनक पहले ही लग जाती थी

उसने स्वीकार किया है कि उसे पुलिस की छापेमारी की भनक पहले ही लग जाती थी और वह सुरक्षित ठिकाने पर चली जाती थी। रूबी उर्फ भाभी ने ब्राउन शुगर के लिए कच्चा माल से लेकर इसके रेट तक की जानकारी पुलिस को दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की रणनीति में जुटी है।

Advertisment
Advertisment