Advertisment

Amroha में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में अब तक 4 महिला मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस के चल रही थी और सुरक्षा मानकों का कोई पालन नहीं किया गया था।

author-image
Ranjana Sharma
PM Modi (30)
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
अमरोहा, वाईबीएन डेस्‍क: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार को एक अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें अब तक 4 महिला मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Advertisment

टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गई

घटना जिले के एक ग्रामीण इलाके में स्थित अवैध पटाखा निर्माण में हुई जहां बड़ी संख्या में महिला मजदूर काम कर रही थीं। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई और आसपास के इलाके में भी कंपन महसूस किया।धमाके की तीव्रता से फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं।

मलबे में लोगों के फंसे होने की संभावना

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मलबे में और लोग फंसे होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।यह हादसा कुछ ही दिनों पहले गांव भावली में हुई पटाखा फैक्टरी विस्फोट की याद दिलाता है, जहां भी अवैध रूप से संचालित इस प्रकार की फैक्टरी में एक बच्चा झुलस गया था। उस घटना के बाद भी स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अवैध पटाखा उद्योगों पर रोक लगाने की मांग की थी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अतरासी और आसपास के क्षेत्रों में पटाखा फैक्टरी का अवैध संचालन लंबे समय से जारी था, जिसमें स्थानीय ग्रामीण मजदूरी करते थे। अब इस हादसे के बाद प्रशासन की निगरानी और कड़ी करने की बात कही जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Advertisment
Advertisment