Advertisment

Punjab News: मोगा में खौफनाक वारदात, शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या....शहर में तनाव

पंजाब के मोगा में शिवसेना नेता मंगत राय मंगा की तीन बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में एक बच्चा व सैलून मालिक भी घायल हो गये। पुलिस ने 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। शिवसेना नेता की हत्या के बाद शहर में तनाव है।

author-image
Vibhoo Mishra
kayg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

चंडीगढ़, वाईबीएन नेटवर्क।  

पंजाब के मोगा जिले में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब तीन बाइक सवार हमलावरों ने शिवसेना जिला अध्यक्ष मंगत राय मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हमला उस समय हुआ जब मंगा अपने घर से किराने का सामान लेने निकले थे। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस हमले में 11 वर्षीय एक बच्चा और एक सैलून मालिक भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

व्यक्तिगत रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस को शक है कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है, क्योंकि हाल ही में मंगा का स्थानीय विरोधियों के एक समूह से विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में सिकंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, जग्गा सिंह, शंकर और अरुण सिंगला को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की गई है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी 

मोगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि हमलावर बाइक प आए और शिवसेना नेता मंगत राय मंगा को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस दौरान एक 12 वर्षीय बच्चा और एक सैलून मालिक भी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने स्पष्ट किया कि यह आतंकवाद या टारगेट किलिंग का मामला नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है।

यह भी पढ़ें: Golden Temple में श्रद्धालुओं पर लोहे की रॉड से हमला, 5 घायल...एक की हालत गंभीर!

शहर में तनाव

Advertisment

इस जघन्य हत्या के बाद मोगा में तनावपूर्ण माहौल है। शहर में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बेटी की चेतावनी 

मृतक मंगत राय मंगा की बेटी ने मीडिया से कहा, "मेरे पिता रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन हमें नहीं पता था कि वह वापस नहीं लौटेंगे। रात 11 बजे हमें सूचना मिली कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हम न्याय चाहते हैं और इसके लिए कुछ भी करेंगे।"

घायलों का इलाज जारी, परिवार को सुरक्षा का आश्वासन

हमले में घायल बच्चे को पहले मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Gujrat News: राजकोट की अटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग, 3 की मौत, कई फंसे

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि मृतक के परिवार द्वारा बताए गए छह संदिग्धों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमारी टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजनीतिक हलकों में हड़कंप

इस हत्याकांड के बाद पंजाब की राजनीति में हड़कंप मच गया है। शिवसेना नेताओं ने राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस हत्याकांड से पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Advertisment
Advertisment