Advertisment

AAP MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा विदेश भागे, ऑस्ट्रेलिया से पंजाब सरकार पर हमला बोला

दुष्कर्म मामले में पंजाब के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भागे। सोशल मीडिया पर विवादित इंटरव्यू, पंजाब पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी में।

author-image
Dhiraj Dhillon
HARMEET SINGH PATHAN MAJRA

विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा Photograph: (Google)

पंजाब/ नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हलके से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा दुष्कर्म मामले में देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। पठानमाजरा लगभग दो महीने से गायब थे और पंजाब पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक निजी चैनल पर उनका इंटरव्यू प्रसारित होने पर पता चला कि आरोपी विधायक ऑस्ट्रेलिया में हैं।  

जानिए क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के खिलाफ एक महिला ने साथ कथित संबंधों और शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले ने पंजाब की राजनीति में खलबली मचा रखी है। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता बलतेज पन्नू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया था। महिला ने आरोप लगाया है कि हरमीत सिंह साल 2021 से उसके साथ संपर्क में थे और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहे। उस समय वह विधायक नहीं थे। लेकिन, 2022 में विधायक बनने के बाद भी उन्होंने महिला से संपर्क जारी रखा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो विधायक ने टालमटोल शुरू कर दी और फरार हो गए।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ इंटरव्यू

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पठानमाजरा ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसे सोशल मीडिया पर 7 नवंबर को अपलोड किया गया। इस इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के विधायक ने उनके ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला बोला। पठानमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब के असली मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। 

“केजरीवाल जो कहते हैं वहीं करते हैं मान” 

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, मान वही करते हैं। उन्होंने विधायकों की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया। बता दें कि पंजाब पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ दो हफ्ते पहले पटियाला के थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के दौरान वह हरियाणा के करनाल जिले के गांव डबरी से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे।
Advertisment

पंजाब पुलिस जारी कराएगी रेड कॉर्नर नोटिस

अब पंजाब पुलिस पठानमाजरा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। वकील मोहन जैन का कहना है कि फिलहाल विधायक की विधानसभा सदस्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्हें सजा नहीं हुई है।
 AAP MLA | Harmeet Singh Pathanmajra | aap punjab government | rape case
rape case aap punjab government Harmeet Singh Pathanmajra AAP MLA
Advertisment
Advertisment