Advertisment

Saif Ali Khan पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी: मिले सबूतों की पुलिस विभाग द्वारा जांच जारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सैफ पर हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम सात महीने पहले अवैध रूप से दावकी नदी पार करके भारत आया था। कुछ सप्ताह वेस्ट बंगाल में रहने के बाद नौकरी की तलाश में मुंबई आ गया। हमलावर ने किसी स्थानीय व्यक्ति...

author-image
Jyoti Yadav
सैफ अली खान
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क। 

एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी है। उसके बांग्लादेशी होने के सबूत पाए गए हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का  बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। बता दें पुलिस ने बीते रविवार को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार किया था।आरोपी पुलिस हिरासत में है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद मोबाइल फोन, आरोपी के कपड़े और सीसीटीवी फुटेज समेत कई चीजें जब्त की गई हैं। 

इसे भी पढ़ें- Saif Ali पर हमले को लेकर Nitesh Rane का तंज - हिंदू कलाकारों के लिए कोई आगे नहीं आता

हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद 

पुलिस को मिला आईडी कार्ड में हमलावर का नाम शरीफुल इस्लाम लिखा गया है। उसके पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन है। उसकी उम्र 31 साल दर्ज है। वो अपना नाम विजय दास रखकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था। वो बांग्लादेश के बरिशाल शहर का रहने वाला है। पिछले पांच महीने से मुंबई में रह रहा था। एक हाउसकीपिंग एजेंसी से जुड़कर वहां छोटे-मोटे काम कर रहा था।  

  बांग्लादेशी आईडी कार्ड

Advertisment

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमले को लेकर मलाइका का अलर्ट रिएक्शन, बोलीं- ‘सुरक्षा जरूरी’

ऐसे आया था हमलावर भारत 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सैफ पर हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम सात महीने पहले अवैध रूप से दावकी नदी पार करके भारत आया था। कुछ सप्ताह वेस्ट बंगाल में रहने के बाद नौकरी की तलाश में मुंबई आ गया। हमलावर ने किसी स्थानीय व्यक्ति का आधार कार्ड लेकर सिम कार्ड लिया था। उसका सिम कार्ड खुकमोनी जहांगीर सेवा के नाम से रजिस्टर्ड है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई के कलिना में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के अंतर्गत आने वाले कई विभाग पुलिस द्वारा जब्त किए गए अहम सबूतों की जांच करेंगे। 

इसे भी पढ़ें- Pataudi परिवार की 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर सरकार करेगी कब्जा! High Court ने दिया ये आदेश

सैफ पर हुआ था जानलेवा हमला

Advertisment

 15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे सैफ पर चाकू से हमला किया गया था। सैफ के गले और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। सैफ ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी हुई और इलाज चला था। जानलेवा हमले के छह दिन बाद 21 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ पहली बार मीडिया और प्रशंसकों के सामने आए। इस दौरान अभिनेता ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

Advertisment
Advertisment