Advertisment

Maharashtra: दर्दनाक हादसा! 8 महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। हिंगोली और नांदेड़ जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 8 महिलाओं की मौत हो गई। बचाव कार्य में तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया।

author-image
Pratiksha Parashar
maharashtra kua hadsa
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, आईएएनएस।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। हिंगोली और नांदेड़ जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 8 महिलाओं की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह आलेगांव शिवरा गांव के पास मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली कुएं में गिर गई, जिससे ट्रॉली में सवार महिलाओं की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, बचाव कार्य में तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 8 शवों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। 

खेती पर जा रहीं थीं महिलाएं, तभी हुआ हादसा

हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं मजदूर थीं। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली रोजाना मजदूरों को खेतों तक ले जाती थी। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन कुआ काफी गहरा था, जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का भरोसा दिया है।

सीएम फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CMdevendra Fadnavis) ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महिलाएं हिंगोली के गुंजगांव की थीं और मजदूरी करती थीं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने युद्ध स्तर पर बचाव शुरू किया। मौके पर रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पूरी टीम तैनात है। फडणवीस ने कहा कि सरकार हिंगोली और नांदेड़ प्रशासन के संपर्क में है।

मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख देने का ऐलान

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "यह बेहद दुखद घटना है। मैं मृतक महिलाओं को श्रद्धांजलि देता हूं। प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। तीन बची हुई महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। सीएम फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाई जाए। 

accident Maharashtra CM devendra Fadnavis
Advertisment
Advertisment