Advertisment

Khandwa: 'मौत का कुआं' जिसने ली 8 लोगों की जान, दर्दनाक हादसे से गांव में पसरा मातम

मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। एमपी के खंडवा जिले में कुएं में 8 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
khandwa kua, mp news
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भोपाल, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। एमपी के खंडवा जिले में कुएं में 8 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक,  गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई की जा रही थी। सफाई के लिए उतरा एक व्यक्ति दलदल में फंस गया। उसे बचाने के लिए 7 लोग कुएं में उतरे और वे भी दलदल में फंस गए। सभी 8 लोगों की मौत हो गई। 

दम घुटने से हुई मौत

घटना गुरुवार शाम को छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। बताया जा रहा है कि दम घुटने की वजह से सभी की मौत हुई। जानकारी के मुताबिक, कुएं के बगल से नाली निकली है। जिसकी वजह से गांव का गंदा पानी कुएं में जाता है। इसी वजह से कुआ दलदल बन चुका है। जब एक व्यक्ति कुएं की सफाई के लिए उतरा तो वह दलदल में फंस गया। उसे बचाने गए सभी लोग भी दलदल में फंस गए और उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक गंदे पानी के कारण जहरीली गैस बनने की आशंका है, जिसकी वजह से दम घुटने से मौत हुई है। 

Advertisment

रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम

दलदल में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कोशिश की। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल, होम गार्ड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शवों को बाहर निकाला।  रस्सियों और जालों की मदद से रेस्क्यू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

सीएम मोहन यादव ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Advertisment

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। सीएम मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा, "खंडवा जिले अंतर्गत छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हेतु उतरे एक व्यक्ति के दलदल में फंसने पर बचाने के प्रयास में एक के बाद एक कुएं में उतरे अन्य सात व्यक्ति भी अंदर फंस गए, कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों के काल कवलित होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दुःख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिवारजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।"

accident cm mohan yadav madhya pradesh
Advertisment
Advertisment