Advertisment

'भाजपा को दुर्गंध पसंद इसलिए गौशाला बनवा रहे...'अखिलेश यादव के बयान से गरमाई UP की सियासत

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गौशाला पर विवादित बयान देकर बुरा फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कन्नौज में बयान देते हुए कहा कि इस सरकार को दुर्गंध पसंद है। जिसे लेकर सियासत गरमा गई है।

author-image
Pratiksha Parashar
akhilesh yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कन्नौज, वाईबीएन नेटवर्क। 

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गौशाला पर विवादित बयान देकर बुरा फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कन्नौज में बयान देते हुए कहा कि इस सरकार को दुर्गंध पसंद है, इसलिए गौशालाएं बनवाई जा रही हैं, हमें सुगंध पसंद है इसलिए हम सुगंध के लिए इत्र पार्क बना रहे हैं। अखिलेश यादव के इस बयान पर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा हाई है। गौसेवा करने वालों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। वहीं भाजपा भी उन्हें घेर रही है।

भाजपा सरकार पर हमला करना पड़ा भारी

पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज के बोर्डिंग मैदान में आयोजित 1108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश ने मां पीतांबरा का पूजन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा था और उसे दुर्गंध प्रेमी बताया था। लेकिन अखिलेश यादव का ये तंज उनके ऊपर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है।  

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा, "नेता जी ( मुलायम सिंह यादव) ने जो रास्ता दिखाया उस पर चल रहे हैं। सपा के लोग विकास खुशहाली चाहते हैं, यह बीजेपी की नफरत की दुर्गंध है। कन्नौज के सुगंध के लोग दुर्गंध को हटाएं" अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वह दुर्गंध पसंद करते इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते हैं, इसलिए इत्र पार्क बना रहे हैं। 

राणा सांगा विवाद पर अखिलेश

Advertisment

राणा सांगा विवाद को लेकर भी अखिलेश यादव का बयान सामने आया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है। हम कमजोर से कमजोर हर एक व्यक्ति को भी सम्मान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं कर रही है। भाजपा ने इतिहास के कुछ विषयों को सदैव राजनीतिक लाभ उठाने के लिए और देश को धार्मिक-जातिगत आधार पर विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया है।

up news politics Akhilesh Yadav मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Advertisment
Advertisment