Advertisment

Uttar Pradesh: सीएम योगी ने लगाई जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम पर मुहर! इस तारीख को होगा ऐलान

UP News: भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 25 जनवरी तक बरेली और आंवला जिले में भाजपा को नया जिला और महानगर अध्यक्ष मिल जाएगा।

author-image
Pratiksha Parashar
cm yogi, Lucknow, Up politics
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन नेटवर्क।

UP News: भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 25 जनवरी तक भाजपा को नया जिला और महानगर अध्यक्ष मिल जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में दोनों पदाधिकारी के नाम पर भाजपा हाईकमान की मुहर लग चुकी है। सिर्फ घोषणा होना बाकी है। 

अब सिर्फ ऐलान का इंतजार....

भाजपा में जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए लगभग 2 सप्ताह पहले नामांकन भी दाखिल किए गए थे। नामांकन के समय बरेली और आंवला में जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष पदों के लिए अलग-अलग ढाई से तीन दर्जन दावेदारों के नाम सामने आए थे। मगर, भाजपा के उच्च नेतृत्व को बरेली महानगर और बरेली जिला अध्यक्ष के अलावा आंवला जिला अध्यक्ष पद के लिए तीन/तीन नामों का पैनल भेजा गया है। सूत्रों का कहना है कि इनमें से प्रत्येक पद के लिए एक-एक नाम पर पार्टी हाई कमान की मुहर लग चुकी है। अब सिर्फ ऐलान होना बाकी है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। उन्होंने बरेली और आंवला के जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष पद के लिए एक-एक नाम पर गहन मंथन के बाद अपनी सहमति दे दी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष पद के नए नाम की घोषणा 25 जनवरी से पहले होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Caste Census : 'जातिगत गणना नहीं, क्रेडिट देने से डर लगता है', Rahul Gandhi के बदले मिजाज की वजह कहीं Lalu तो नहीं

ये हैं जिला अध्यक्ष पद के दावेदार 

बरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार संजीव शर्मा, वीरपाल गंगवार, सोमपाल शर्मा, नीरेंद्र राठौर, अंकित शुक्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत दो दर्जन से ज्यादा दावेदार शामिल है। वर्तमान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा को भी दावेदारों में गिना जा रहा है। हालांकि उन्होंने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं किया है। लेकिन उनकी दावेदारी को खारिज नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वाला में जिला अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल समेत दो दर्जन से ज्यादा दावेदार शामिल हैं। मगर, घोषणा किसी एक नाम पर ही होनी है। बरेली महानगर अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मनोज कुमार थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ केएम अरोड़ा, यतिन भाटिया, प्रत्येश पाण्डेय समेत कई दावेदार हैं। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: स्नान के लिए कुंभ नगरी पहुंचेंगे PM Modi और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सामने आ गई तारीख

Advertisment
Advertisment