/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/17/owaisi-aiim-chief-2025-07-17-14-59-14.jpg)
असदुद्दीन ओवैसी (file Photo)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। यूपी के फतेहपुर में नवाब अब्दुल समद मकबरा बनाम मंदिर विवाद पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस घटना को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "भाजपा ने देशभर में नफरत का माहौल बना दिया है। यूपी में हर शख्स को मुसलमानों से जुड़े किसी भी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल पर हमला करने की खुली छूट है। यूपी सरकार ऐसे मामलों पर अपनी आंखें और कान बंद कर लेती है। ये सब पुलिस के सामने हो रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। ओवैसी ने कहा कि यदि ये हमलावर मुस्लिम होते, तो सोचिए क्या होता? उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक विचारधारा और धर्म को देखकर कानून का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह मुस्लिमों से नफरत करने और उन्हें दबाने की कोशिश का एक उदाहरण है। ऐसा लगा जैसे 1992 का दौर लौट रहा हो। " 1992 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जबर्दस्त आंदोलन चल रहा था।
#WATCH | Delhi: On the incident in UP's Fatehpur, AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, "BJP has created an environment of hatred in the country. In UP, freehand is given to everyone to claim any historical place related to Muslims... All this is happening under the watch of the state… pic.twitter.com/VD2c1rOBkM
— ANI (@ANI) August 12, 2025
यह है मामला
फतेहपुर जिले के आबूनगर रेडइया स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर सोमवार को हिंदू और मुस्लिम आमने-सामने आ गए। मुस्लिम इसे मकबरा बता रहे हैं। हिन्दुओं ने इसे ठाकुरजी का मंदिर बताते हुए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर मकबरे में प्रवेश कर लिया। हिन्दू पक्ष के लोगों ने मकबरे में भगवा ध्वज फहराया और पूजा-अर्चना की। आरोप है कि इस दौरान मजारों में तोड़फोड़ भी की गई। मुस्लिम पक्ष ने हिन्दुओं के इन कार्यों का विरोध करते हुए पथराव किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया।
विवादित स्थल का रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि
राजस्व अभिलेखों के अनुसार, यह स्थल नवाब अब्दुस समद मकबरा (खसरा संख्या 753, मौजा रेडइया, आबूनगर, तहसील सदर) के रूप में दर्ज है, जिसके अधिकृत मुतवल्ली मोहम्मद अनीस हैं। हालांकि, “मठ मंदिर संरक्षण संघर्ष समिति” के पदाधिकारियों ने इसे ठाकुरद्वारा मंदिर बताते हुए 11 अगस्त को नवीनीकरण और नियमित पूजा शुरू करने का ऐलान किया था।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि 10 नामजद और करीब 150–160 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजदों में भाजपा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, सभासद रितिक पाल, विनय तिवारी, पुष्पराज पटेल और अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, झंडे हटा दिए गए हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एडीजी संजीव गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सतर्कता में कमी को लेकर पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जताई।
Asaduddin Owaisi news | latest up news AIMIM MP Asaduddin Owaisi