Kanpur News: छोटे-छोटे कण करते हैं ये बड़े-बड़े काम
डॉक्टर कुमार ने सोना, चांदी, तांबा आदि धातुओं के नैनोपार्टिकल्स के भौतिक रासायनिक गुणों और जीवाणु रोधी प्रभावों को समझाया, जो उनके आकार और संरचना पर निर्भर करते हैं।
Kanpur News Today : DBS कॉलेज में सोमवार को धातु आधारित नैनो पार्टिकल्स का निर्माण और लक्षण तथा उनके अनुप्रयोग पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर इंद्रेश कुमार सहायक प्रोफेसर रासायनिक विज्ञान स्कूल आफ बेसिक साइंस सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
धातु आधारित नैनो पार्टिकल्स पर डीबीएस में सेमिनार, बताए इनके गुण और जैविक अनुप्रयोग
डॉक्टर इंद्रेश कुमार ने धातु नैनोकणों के गुण और उनके जैविक अनुप्रयोग पर विचार रखे। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि सोना, चांदी, तांबा, टाइटेनियम और लोहे के नैनोपार्टिकल्स, भौतिक रासायनिक गुण और जीवाणु रोधी प्रभाव प्रदर्शित करते हैं, जो उनके आकार संरचना और सात संशोधन पर निर्भर करते हैं। धातु नैनोकणों के ट्यूबवेल आकार और दूरी पर निर्भर ऑप्टिकल्स गुणों के कारण उन्हें प्रदूषित जल प्रणालियों में भारी धातु आयन का पता लगाने के लिए किया जाता है। धातु नैनोकणों का औषधि वितरण में भी महत्वपूर्ण अनुप्रयोग होता है। उनका उपयोग विभिन्न प्रकार की चिकित्सा एजेंसियों के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिसमें एंटीबॉडी न्यूक्लाई आयंस को भी समायोजित किया जाता है। धातु नैनोकणों का अनुप्रयोग संवेदनशीलता, स्थिरता और प्रतिक्रिया समय के सुधार में भी किया जाता है।
Advertisment
प्राचार्य ने दिया सेमिनार, वर्कशाप पर जोर
महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने बदलते हुए परिवेश में छात्रों के विभिन्न प्रकार के सेमिनार, वर्कशॉप में भागीदारी सुनिश्चित कर अध्ययन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हासिल किया ज्ञान
Advertisment
KANPUR LATEST NEWS
सेमिनार में रासायनिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सी एम सक्सेना, डॉ इंद्रेश कुमार ने विस्तार से छात्र-छात्राओं को हर एक विषय पर जानकारी दी। सेमिनार में एमएससी द्वितीय वर्ष और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ये लोग रहे मौजूद
Advertisment
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर शैलेंद्र शुक्ला, प्रोफेसर अतुल तिवारी, प्रोफेसर एनसी सिंह, प्रोफेसर सपना शुक्ला, प्रोफेसर विवेक पांडे, प्रोफेसर राजेश शुक्ला, डॉक्टर सुमन कटियार, अर्चना सक्सेना, डॉक्टर रजनीश कुमार, डॉक्टर उपेंद्र कुमार, डॉक्टर रेणु कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अलका दीक्षित ने किया।