/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/03/dNNbPTcGUVB9qK7lXzV8.jpg)
Akhilesh Yadav Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर हुई भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर सवाल उठा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव भी सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला करते नजर आए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पहले दिन से महाकुंभ में स्नान करने वालों के आंकड़े तो जारी कर रही है, लेकिन यह नहीं बता पा रही कि भगदड़ में कितने लोगों की जान गई। योगी जी पहले ऐसे सीएम हैं जो सच को स्वीकार नहीं कर रहे। अखिलेश यादव अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र उप- चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
Politics:समाजवादी पार्टी ने कसी कमर, अगला चुनाव है मिशन...
बोले- महाकुंभ में जो हुआ, कल्पना नहीं कर सकते
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में जो घटना हुई, उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। सरकार 100 करोड़ श्रद्धालुओं के इंतजाम के दावे कर रही थी, कुछ करोड़ लोगों को भी स्नान नहीं करा पाई। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम सुबह तीन बजे से ही सारे इंतजाम कर लेते हैं, लेकिन जब घटना हुई, उस समय सरकार समय से सही निर्णय ले लेती तो स्थिति इतनी बुरी न होती। करोड़ों लोगों को महाकुंभ बुलाया गया और उन्हें स्नान भी नहीं करने दिया गया, ऐसा पहली बार हुआ है। लोगों को वहां से खदेड़ दिया गया। कहा जाता है कि मौत सबसे बड़ा सच है लेकिन इस सरकार ने उसे भी झुठला दिया। लोग अपनों को ढूंढ रहे हैं, उन्हें जवाब नहीं मिल रहा है।
Politics : महापुरुषों की छांव में समाजवादी पार्टी कार्यालय, विचारधारा पर कितना अमल?
अखिलेश बोले- एतिहासिक होगा मिल्कीपुर चुनाव
जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है। पूरे सूबे में 10 सीटों पर उप चुनाव हो रहे थे, उस समय मिल्कीपुर का भी चुनाव हो जाना चाहिए था लेकिन भाजपा ने हार के डर से चुनाव नहीं होने दिया। अखिलेश यादव बोले- वे जानते थे कि मिल्कीपुर की जनता समाजवादी पार्टी का साथ कभी छोड़ नहीं सकती, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं होने दिया। जब से भाजपा अयोध्या में हारी है, वे सो नहीं पा रहे हैं।
Politics: CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के पांचवां चरण पांच से, चढ़ेगा सियासी पारा
#WATCH | Targeting Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath over Mahakumbh stampede, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "Since day one, the State government has been giving figures daily about how many people have taken holy dip (at Triveni Sangam during Mahakumbh)...Those who… pic.twitter.com/7WMlhhM91M
— ANI (@ANI) February 3, 2025