Advertisment

Politics: CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के पांचवां चरण पांच से, चढ़ेगा सियासी पारा

बिहार के CM नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के पांचवें चरण का शिडयूल जारी कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस चरण की शुरूआत CM 5 फरवरी को मुंगेर से करेंगे।

author-image
Dhiraj Dhillon
CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पटना, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के पांचवें चरण का शिडयूल जारी कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। यात्रा के पांचवें चरण की शुरूआत मुख्‍यमंत्री पांच फरवरी को मुंगेर से करेंगे। 21 फरवरी को पटना में पांचवें चरण का समापन पटना में होगा। प्रगति यात्रा का पूरा शिडयूल जारी किया गया है। इस दौरान वह करीब एक दर्जन जिलों में जाएंगे और जनसभा के जरिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करेंगे। 

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को छोड़ा, सबको घेरा, बोल दी यह बड़ी बात

5 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा यह चरण

Advertisment

बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे सूबे की जनता को बिहार सरकार के कार्यों से अवगत करने में लगे हैं, इसके लिए सीएम चरणबद्ध तरीके से प्रगति यात्रा कर रहे हैं। सीएम की प्रगति यात्रा के अब तक चार चरण पूरे कर चुके हैं और अब उनका पांचवां चरण शुरू होने जा रहा है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश भर में प्रगति यात्रा कर रहे हैं। पांचवे चरण की प्रगति यात्रा 5 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगी। जिसके दौरान वह प्रदेश के कई जिलों का दौरा करेंगे।

Bihar Politics: पुलिस वाले ने कहा आप CM से बड़ा नहीं न हैं, अंदर कर देंगे, जानिए तेजस्‍वी यादव की प्रतिक्रिया

योजनाओं की समीक्षा और प्रशासनिक बैठकें 

Advertisment

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे और वह संबंधित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ-साथ जिलों के आला अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में जिले के प्रभारी मंत्री के अलावा डीजीपी, मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव व प्रधान सचिव भी मौजूद रहेंगे।

Bihar Politics: नीतीश के बेटे की राजनीति में होगी एंट्री, निशांत को लेकर अटकलें तेज

तिथिवार जानिए कब, कहां जाएंगे सीएम

Advertisment

•    6 फरवरी: लखीसराय और शेखपुरा
•    7 फरवरी: जमुई
•    10 फरवरी: नवादा
•    11 फरवरी: औरंगाबाद
•    13 फरवरी: गया
•    14 फरवरी: जहानाबाद और अरवल
•    15 फरवरी: बक्सर
•    16 फरवरी: भोजपुर
•    18 फरवरी: कैमूर
•    19 फरवरी: रोहतास
•    20 फरवरी: नालंदा
•    21 फरवरी: पटना 

Advertisment
Advertisment