लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को लखनऊ ,कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना वाराणसी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर में रहेंगे। कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रियों की ड्यूटी अलग-अलग जनपदों में लगाई गई है।
इसके अलावा महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य हाथरस, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आगरा, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मेरठ, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मिर्जापुर, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर आजमगढ़, एमएसएमई और खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान रायबरेली, नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा जौनपुर, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कानपुर नगर, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल बस्ती, मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद कानपुर देहात, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज मंत्री ओमप्रकाश राजभर सुल्तानपुर में रहेंगे।
दारा सिंह चौहान गोंडा में संभालेंगे जिम्मेदारी
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान गोंडा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा सहारनपुर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री अनिल कुमार मुरादाबाद, आबकारी एवं मध्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल लखीमपुर खीरी, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल बिजनौर, स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल सोनभद्र, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह मथुरा, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी बदायूं, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव अंबेडकर नगर, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति संभल, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण गाजियाबाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बरेली, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह प्रतापगढ़, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप शाहजहांपुर, उद्यान एवं कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कौशांबी, वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना बुलंदशहर में रहेंगे।
दयाशंकर मिश्र बलिया में करेंगे योग
आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु बलिया, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह सीतापुर, जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक शामली, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ चंदौली, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव औलख पीलीभीत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल फतेहपुर, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी बागपत, जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर, श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहरलाल मुन्नू कोरी चित्रकूट, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय गंगवार जालौन, लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह गौतमबुद्धनगर, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक अमरोहा, कारागार विभाग के संबद्ध मंत्री सुरेश राही बाराबंकी, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर मुजफ्फरनगर, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला औरैया, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु महोबा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी कन्नौज, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा अमेठी, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ललितपुर में रहेंगे।
यह भी पढ़ेंगे : UP News: केशव प्रसाद मौर्य का तंज, 'मुगलई सपा' खाल ओढ़कर 'नया ढोंग' कर रही
यह भी पढ़ेंगे : अलर्ट : लखनऊ के इन इलाकों में आज 7 घंटे नहीं आएगी बिजली
यह भी पढ़ेंगे : Crime News:लिव-इन में रह रही युवती ने बॉयफ्रेंड पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, थाने के बाहर व अंदर जमकर हंगामा, वीडियो वायरल