Advertisment

अंबाला में उत्तराखंड के युवक की हत्या का मामला, CM Dhami ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की

अंबाला के शहजादपुर में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी से फोन पर बात की। हरियाणा सरकार ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा का आश्वासन दिया।

author-image
Dhiraj Dhillon
CM Pushkar Singh Dhami (5)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। हरियाणा के शहजादपुर में उत्तराखंड के 30 वर्षीय युवक साहिल बिष्ट की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहधामी ने बुधवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। सीएम धामी ने हरियाणा सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम दंड दिलाने की मांग की। जिस पर सीएम सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

12 अगस्त की रात साहिल बिष्ट, जो शहजादपुर के एक ढाबे पर तंदूर शेफ का काम करता था, ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने कमरे जा रहा था। तभी लगभग 200 मीटर की दूरी पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से उस पर हमला कर दिया और उसकी छाती में चाकू मार दिया। खून से लथपथ साहिल जान बचाने के लिए होटल तक पहुंचा और कोषाध्यक्ष से कुछ सेकेंड बात करने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। होटल स्टाफ ने तुरंत उसे शहजादपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने होटल के कोषाध्यक्ष पंकज की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में भी साहिल को खून से लथपथ हालत में होटल पहुंचते हुए कैद किया गया है। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी होगी।

Advertisment

cm nayab singh saini | cm haryana | CM Pushkar Singh Dhami | cm dhami breaking news | cm dhami | Ambala Murder Case

Ambala Murder Case cm dhami cm dhami breaking news CM Pushkar Singh Dhami cm haryana cm nayab singh saini
Advertisment
Advertisment