Advertisment

Nainital Rape Case में मुख्य गवाह का यू-टर्न, बोली- झूठा बयान देने को मजबूर किया!

नैनीताल में 30 अप्रैल को 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी थी। 73 वर्षीय ठेकेदार उस्मान को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब केस की मुख्य गवाह ने यू-टर्न ले लिया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
nainital rape case
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क नैनीताल में 30 अप्रैल को 12 साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 73 वर्षीय ठेकेदार मोहम्मद उस्मान के ऊपर बच्ची का दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के सामने आने के बाद लोगों में इतना आक्रोश था कि आरोपी को भीड़ को सौंपने की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन तक हुआ। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। नैनीताल रेप केस की मुख्य गवाह ने यू-टर्न ले लिया है और पीड़ित के परिवार पर झूठा बयान दिलवाने का आरोप लगाया है। 

Advertisment

मुख्य गवाह ने क्या कहा?

पीड़ित की पड़ोसी को नैनीताल रेप केस (Nainital Rape Case) की मुख्य गवाह बनाया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब केस की मुख्य गवाह ने यू टर्न ले लिया है। उनका कहना है कि उन्हें केस में जबरदस्ती गवाह बनाया गया। इतना ही नहीं झूठा बयान दिलवाने के लिए मजबूर किया गया। वहीं इस मामले में पीड़ित की वकील का कहना है कि आरोपी के रसूख के चलते कोई गवाही देने को तैयार नहीं है।

मैंने उस्मान को कोई गलत काम करते नहीं देखा

Advertisment

मुख्य गवाह का कहना है कि पुलिस स्टेशन में किसी ने मेरा नाम ले लिया कि मैंने ही सबसे पहले बच्ची को बुरी हालत में देखा था। बिना मेरी मर्जी के मुझे गवाह बना दिया गया। मैंने उस्मान को कोई गलत काम करते हुए नहीं देखा। मुझे जबरन पुलिस और कोर्ट के चक्कर में डाला जा रहा है और उस्मान के खिलाफ गवाही देने का दबाव बनाया जा रहा है।

आरोपी के रसूख के चलते कोई बोलने को तैयार नहीं

विक्टिम की वकील स्वाति परिहार का कहना है कि उस्मान की हरकतों की जानकारी पूरे मोहल्ले को थी, लेकिन फिर भी किसी ने मदद की पहल नहीं की। उस्मान के रसूख के चलते कोई बोलने को तैयार नहीं है। 12 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच सबको पता था कि उस्मान ने बच्ची के साथ गलत किया है। पीड़िता की मां ने कई लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन उस्मान के प्रभाव और डर के चलते कोई आगे नहीं आया। अब वही लोग गवाही देने से भी कतरा रहे हैं। nainital rape case | nainital uttarakhand news 

nainital rape case nainital uttarakhand news
Advertisment
Advertisment